ब्रेकिंग
पाकिस्तान के अंपायर असद राउफ इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी से हटाए गए।
स्वदेश लौटी पाक टीम का हुआ जोरदार स्वागत
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:08-01-13 04:15 PM
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतकर पाकिस्तानी टीम सोमवार रात को जब लाहौर के इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया।
पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया। उसने चेन्नई और कोलकाता में खेले गए वनडे मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन दिल्ली में उसे हार मिली। इससे पहले पाक टीम ने ट्वेंटी20 सीरीज में भारत को 1-1 की बराबरी पर रोका था।
पाकिस्तान ने 2005 के बाद पहली बार भारत को उसी के घर में हराया है। टीम की सफलता से खुश प्रशंसक भारी संख्या में हवाईअड्डे पर मौजूद थे। वे नाच रहे थे और नारे लगा रहे थे। जैसे ही खिलाड़ी लाउंज से बाहर आए, प्रशंसकों ने उन पर फूलों की बरसात की।
हवाईअड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा कि इस जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए। मिसबाह ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ भी स्वदेश लौटे। अशरफ ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और भारत के साथ भविष्य में क्रिकेट जारी रखने के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास करके आए हैं।
00

भारत| वनडे सीरीज| पाकिस्तान| लाहौर|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
