इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
पूर्व खिलाड़ियों ने की उमर की आलोचना
कराची, एजेंसी
First Published:08-01-13 05:34 PM
कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारत दौरे पर खराब प्रदर्शन के लिये पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज उमर अकमल की आलोचना की है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी उमर को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पता नहीं उमर जिम्मेदारी से खेलना कब सीखेगा। वह काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है। उसे अपने खेल के बारे में सोचना चाहिये।
विकेटकीपर कामरान अकमल के छोटे भाई उमर तीसरे वनडे में उस समय आउट हो गए जब पाकिस्तान 168 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा कर रहा था। पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि चयनकर्ताओं को उमर को साफ तौर पर कह देना चाहिये कि जब तक वह अपने रवैये में बदलाव नहीं करता, राष्ट्रीय टीम में उसकी कोई दरकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि उसे घरेलू क्रिकेट खेलने भेज देना चाहिये। उसे काफी मौके दिये गए हैं, लेकिन वह फिनिशिंग नहीं दे पा रहा। पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि उमर प्रतिभाशाली है, लेकिन उसे समझना होगा कि टीम को अच्छे नतीजे नहीं दे पाने पर इस हुनर के कोई मायने नहीं हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
