शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 01:24 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
सही मायनों में महान खिलाड़ी हैं पोंटिंग : आईसीसी
दुबई, एजेंसी
First Published:04-12-12 03:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपना टेस्ट करियर खत्म करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि वह सही मायनों में क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पोंटिंग का अतुलनीय योगदान है और उन्हें सही मायनों में इस खेल के एकमहान खिलाड़ी के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।
 
पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे 37 वर्षीय पोंटिंग ने पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला। क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान पोंटिंग ने 168 टेस्ट और 375 वनडे में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो बार विश्वकप पर कब्जा किया।
 
रिचर्डसन ने कहा कि पोंटिंग टीम मैन थे लेकिन इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भी कई उपलब्धियां अपने नाम की। वह एलजी आईसीसी अवॉर्ड में लगातार दो बार (2006 और 2007) में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दी जाने वाली सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम पोंटिंग को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में मैदान के बाहर वह इस खेल को अपनी सेवाएं देंगे। पोंटिंग अपनी आखिरी टेस्ट पारी में मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया को 309 रन की शर्मनाक शिकस्त झेलकर सीरीज 0-1 से गंवानी पड़ी।
 
अपने 17 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय करियर में पोंटिंग ने 168 टेस्टों में 51.85 के औसत से 13378 रन बनाए हैं। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°