सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
'फॉर्म और व्यवहार के कारण बाहर हुए सहवाग'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 06:38 PM
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फॉर्म और व्यवहार के कारण उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा है।
खराब फॉर्म में चल रहे सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम से बाहर किया गया है। टीम इंडिया के विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाज सहवाग पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में वीरू ने केवल 35 रन ही बनाए।
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी वीरू को इंग्लैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर किए जाने पर गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि फॉर्म के अलावा सहवाग का व्यवहार और खेल के प्रति दृष्टिकोण भी उनके टीम से बाहर किए जाने के अहम कारण हैं।
पूर्व कप्तान ने कहा कि सहवाग की फॉर्म फिलहाल अच्छी नहीं चल रही है, लेकिन उनका व्यवहार और खेल के प्रति रवैया भी चयनकर्ताओं के दिमाग में रहा होगा जिसके कारण उन्हें टीम से कुछ मैचों के लिए बाहर किया गया है।
गावस्कर ने हालांकि माना कि सहवाग एक मैच विनर हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम से कुछ समय बाहर बैठने पर उन्हें इस बात का अहसास होगा कि भारत के लिए खेलने के क्या मायने हैं।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
