छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सचिन की कमी और ज्यादा महसूस होगीः वाडेकर
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-12-12 05:32 PM
पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर ने कहा है कि भले ही सचिन तेंदुलकर पिछले कुछ समय से लगातार वनडे टीम का हिस्सा न रहे हों, लेकिन अब उनके कभी वनडे टीम में शामिल नहीं होने के एहसास से उनकी कमी और अधिक महसूस होगी।
सचिन के अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा से भले ही आलोचक और उनके प्रशंसक खुश न हों, लेकिन वाडेकर का मानना है कि सचिन ने संन्यास के लिए सही समय चुना है।
वाडेकर ने कहा कि सचिन ने वनडे से संन्यास लेने की घोषणा के लिए सही समय का चयन किया है। सचिन को इस बात का एहसास होगा कि टीम को मजबूती देने के लिए अब प्रतिभाशाली और युवा खिलाड़ियों की जरूरत है। मेरा मानना है कि संन्यास का यह बिल्कुल सही समय है।
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक सचिन ने अपने करियर में 463 वनडे खेले हैं तथा 18 हजार से अधिक रन बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सचिन ने वनडे में 49 शतक तथा 96 अर्धशतक बनाए हैं जिसमें वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक भी शामिल है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
