शनिवार, 25 मई, 2013 | 07:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मुशफिकुर ने जीत का श्रेय साथियों को दिया
खुलना (बांग्लादेश), एजेंसी
First Published:03-12-12 01:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में जीत का श्रेय टीम के साथी खिलाड़ियों को दिया है।

रविवार को शेख अबू नासिर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 160 रनों से पराजित कर वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस तरह बांग्लादेश पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है।

मुशफिकुर ने कहा कि साथी खिलाड़ियों ने वास्तव में बढ़िया खेला। खासतौर पर अनामुल ने। टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का यह सुनहरा मौका है। अनामुल की पारी शानदार थी। गेंदबाजों ने अपना कार्य बखूबी निभाया। खासतौर पर सोहाग गाजी ने। मोमीनुल ने तेज गति से रन बनाए।

उल्लेखनीय है कि सलामी बल्लेबाज अनामुल हक ने 145 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 120 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°