रविवार, 19 मई, 2013 | 12:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आईपीएल फाइनल के लिए पीसीबी प्रमुख आमंत्रित
लाहौर, एजेंसी
First Published:20-05-12 11:35 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सकारात्मक संकेत देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ को चेन्नई में 27 मई को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया है।
    
अशरफ ने लंदन से कहा कि मैं इस आमंत्रण को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाए गए एक और सकारात्मक कदम के रूप में देखता हूं। उन्होंने पुष्टि कि कुछ दिन पहले उन्हें बीसीसीआई से ट्वेंटी20 टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया गया था।
    
अशरफ ने कहा कि यह आमंत्रण मुझे भारत का दो दिन का दौरा करने की अनुमति देगा और मैं इस दौरे का इस्तेमाल भारतीय क्रिकेट बोर्ड अधिकारियों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध शुरू करने के लिए करूंगा।
    
पीसीबी ने बीसीसीआई के उस फैसले का भी स्वागत किया है जिसमें भारतीय बोर्ड ने पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 चैम्पियन सियालकोट स्टालियंस को इस साल की चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 में भाग लेने की अनुमति दी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°