खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
BCCI ने निम्बालकर के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 02:25 PM
बीसीसीआई ने पूर्व रणजी क्रिकेटर बीबी निम्बालकर के निधन पर शोक जताया है। बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते बुधवार को उनका कोल्हापूर में निधन हो गया था।
बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने एक बयान में कहा कि भाउसाहेब निम्बालकर बेहतरीन बल्लेबाज थे, जिनका प्रथम श्रेणी में औसत 57 था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भारतीय के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम है। उन्होंने 1948-49 में महाराष्ट्र के लिए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाये थे।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने उन्हें 2002 में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया था। बोर्ड की ओर से मैं उनके परिवार को सांत्वना देता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उस समय उनकी इस पारी से बेहतर प्रथम श्रेणी स्कोर सिर्फ डॉन ब्रैडमैन के नाम था, जिन्होंने नाबाद 452 रन बनाये थे। बाद में ब्रैडमैन ने चिट्ठी लिखकर निम्बालकर से कहा था कि उनकी पारी उन्हें बेहतर लगी।
12 दिसंबर 1919 को जन्में निम्बालकर ने बड़ादा, होल्कर, महाराष्ट्र, राजस्थान और रेलवे के लिए खेला। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 56-72 की औसत से 3,687 रन बनाए, जिसमें 11 शतक शामिल है। उन्होंने 1939-40 से 1964-65 तक घरेलू करियर में 58 विकेट भी लिए। भारत के लिए वह कभी आधिकारिक टेस्ट नहीं खेल सके, लेकिन 1949-50 राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेकर उन्होंने 48 रन बनाए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
