राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
बीसीसीआई ने एमसीए से मांगा जवाब
मुंबई, एजेंसी
First Published:03-12-12 02:30 PM
बीसीसीआई ने उसकी अनुमति के बिना नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोटर्स अकादमी में इंग्लैंड की परफॉरमेन्स प्रोग्राम टीम के लिये अभ्यास सत्र आयोजित करने पर मुंबई क्रिकेट संघ से जवाब मांगा है।
बीसीसीआई ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी पत्र लिखकर पूछा है कि उसने भारत में ईसीबी की दूसरे दर्जे की टीम के अभ्यास के लिये उसकी अनुमति मांगकर सही प्रोटोकॉल का अनुसरण क्यों नहीं किया।
एमसीए अध्यक्ष रवि सावंत ने कहा कि बोर्ड ने हमें पत्र लिखकर इस मसले पर जवाब मांगा है। हमने यह पत्र विजय पाटिल (डीवाई पाटिल अकादमी के प्रमुख) को भेजकर उनसे जवाब देने के लिये कहा है। हम उनका जवाब बीसीसीआई को भेज देंगे। यह सही प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का मसला है। संयोग से पाटिल एमसीए के उपाध्यक्ष भी हैं।
इस बीच पता चला है कि बीसीसीआई ने यह मसला ईसीबी के सामने भी उठाया है और उसने अपने पत्र का जवाब भी मांगा है, लेकिन इंग्लैंड बोर्ड ने इसके लिये माफी मांगी है या नहीं इसका पता नहीं चला है।
बोर्ड की चिंता इस बात को लेकर थी कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के कुछ सदस्य विशेषकर तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और जो रूट डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास के लिये गये जबकि ईसीबी ने चार टेस्ट मैच खेलने के लिये भारत दौरे पर आयी अपनी टीम के सदस्यों के लिये कड़ी सुरक्षा की मांग की है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
