गुरुवार, 23 मई, 2013 | 22:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह
मुंबई, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीसीसीआई की कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह यहां होगी लेकिन अभी तय नहीं है कि इसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के खराब प्रदर्शन पर बात होगी या नहीं।
     
बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक मुंबई में क्रिकेट सेंटर पर 15 जनवरी को होगी। यह नियमित बैठक है।
    
ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ खासकर कोच डंकन फ्लेचर को टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कोपभाजन बनना पड़ सकता है। यह अभी तय नहीं है कि उनके अनुबंध के नवीनीकरण पर बैठक में चर्चा होगी या नहीं।
     
कार्यसमिति की 21 नवंबर को हुई पिछली बैठक में इस पर सहमति नहीं बन सकी थी कि पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को बोर्ड की सरपरस्ती में लाया जाये या नहीं। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अजहर पर बोर्ड द्वारा लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था।
    
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अजहर के भविष्य के बारे में फैसला अभी लंबित है। कार्यसमिति ने अभी तय नहीं किया है कि फैसले के खिलाफ अपील की जाये या नहीं। कानूनी टीम मामले पर गौर कर रही है और उसे नतीजे पर पहुंचने में समय लगेगा।
     
सूत्रों ने यह भी बताया कि आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के स्थान को लेकर फैसला इस लीग की संचालन परिषद करेगी, बीसीसीआई कार्यसमिति नहीं। नीलामी तीन फरवरी को होगी लेकिन स्थान के बारे में अभी मीडिया को नहीं बताया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°