मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
अंपायर भ्रष्टाचार मामले में बीसीबी करेगा नए सिरे से जांच
ढाका, एजेंसी
First Published:26-12-12 03:24 PM
Last Updated:26-12-12 03:28 PM
बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त अपने अंपायरों नादिर शाह और शरफूदुल्ला इबने शाहिद साइकत को लेकर नए सिरे से जांच कराने का निर्णय किया है।
एक भारतीय टीवी चैनल पर गत अक्टूबर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका के अंपायरों को कथित तौर पर फिक्सिंग में लिप्त दिखाया गया था। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दी चौधरी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि अंपायरों के फिक्सिंग मामले में पहले बनाई गई समिति ने तय समय में अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसलिए इस मामले की नए सिरे से जांच कराने का निर्णय किया गया है। नई समिति इस मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार करेगी।
नादिर और शरफूदुल्ला से नई समिति पूछताछ करेगी। लेकिन यह समिति कितने समय में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले बीसीबी ने सिराजुद्दीन आलमगीर की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। हालांकि बीसीबी ने इस समिति को रद्द कर दिया है।
कथित फिक्सिंग मामले की जांच कर रही पुरानी समिति के रद्द होने की दिशा में अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष गाजी गुलाम मुर्तजा अब आलमगीर की जगह लेंगे। नई समिति में पूर्व बंगलादेशी कप्तान तथा वर्तमान में अंपायर समिति के अध्यक्ष खालेद महमूद को भी शामिल किया गया है।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल