सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
मैं कुछ ज्यादा ही बोल गयाः वॉर्न
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:07-01-13 02:37 PM
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने सोमवार को स्वीकार किया कि बिग बैश टी20 क्रिकेट लीग में मार्लोन सैमुअल्स के साथ झगड़े में उन्होंने सीमा पार कर दी थी।
मेलबर्न स्टार्स के कप्तान वॉर्न ने टि्वटर पर कहा कि मैंने एक मैच के प्रतिबंध की सजा स्वीकार करने का फैसला किया है। उम्मीद है कि मेरी टीम मंगलवार को जीतेगी और हम सेमीफाइनल खेलेंगे।
वॉर्न ने कहा कि सभी को सहयोग के लिये धन्यवाद। खेल काफी जज्बाती और कई बार जुनूनी होता है। मैंने कुछ ज्यादा ही बोल दिया था। इससे पहले ट्वीट में वॉर्न ने कहा था कि उन्हें कड़ी सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा था कि मैं बतौर कप्तान और खिलाड़ी मेरी कुछ हरकतों पर दुखी हूं, लेकिन मुझे मिली कड़ी सजा का भी मुझे दुख है।
गौरतलब है कि मैच के दौरान गाली-गलौच और झगड़े के लिये वॉर्न पर एक मैच का प्रतिबंध और 4500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुर्माना लगा गया। वॉर्न इस बात पर नाराज हो गए कि सैमुअल्स ने डेविड हसी को उस समय धक्का दिया जब वह दूसरा रन दौड़ रहे थे।
जब सैमुअल्स बल्लेबाजी के लिये आये तो वॉर्न ने उन्हें गाली दी। अगले ओवर में वॉर्न ने सैमुअल्स की छाती पर गेंद दे मारी, जबकि सैमुअल्स ने वॉर्न की तरफ बल्ला फेंक दिया। बाद में अंपायरों ने दोनों को अलग किया।
टीवी कवरेज में टिप्पणी के लिये मैदान पर माइक पहनकर खेल रहे वॉर्न ने कहा कि जब कोई आप पर बल्ला फेंक दे तो आप क्या करोगे। बाद में लसिथ मलिंगा की गेंद आंख पर लगने के कारण सैमुअल्स रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता का दोषी पाया। वॉर्न को चार में से तीन अपराधों का दोषी पाया गया। उन्हें अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने, अश्लील भाषा के इस्तेमाल और जानबूझकर हाथापाई के लिये सजा दी गई। सैमुअल्स पर जानबूझकर हाथापाई और बदसलूकी का आरोप लगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
