चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, पाकिस्तान ने सीरीज
दुबई, एजेंसी
First Published:11-09-12 01:23 PM
ऑस्ट्रेलिया ने दुबई स्टेडियम में तीसरे और अंतिम टवंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान पर 94 रन की शानदार जीत दर्ज की। हालांकि पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
पाकिस्तान की पूरी टीम 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 74 रन पर सिमट गयी जो किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश का सभी टवंटी-20 मैचों में न्यूनतम स्कोर है। यह पाकिस्तान की खेल के इस प्रारूप के इतिहास में सबसे बड़ी हार भी है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 11 रन और पैट कमिंस ने 15 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाये और पाकिस्तानी बल्लेबाजी को ध्वस्त किया। पाकिस्तान के लिये केवल नासिर जमशेद (17), यासिर अराफात (15) और अब्दुल रज्जाक (13) ही दोहरे अंक का स्कोर बना सके।
पहला मैच सात विकेट और दूसरा सुपर ओवर से जीतने वाली पाकिस्तानी टीम कहीं भी ऐसा खेल दिखाने वाली टीम नहीं लगी। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट खोये और पहले पांच बल्लेबाज छठे ओवर तक 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।
21

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
