विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले क्रिकेट टेस्ट में पारी के अंतर से मिली शर्मनाक हार का ठीकरा अपने बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इतनी उम्दा विकेट पर रन आसानी से बनाए जा सकते थे जबकि मेहमान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने जीत का श्रेय टीमवर्क को दिया।
धोनी ने विकेट लेने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन थी। ऐसे में गेंदबाजों को दोष देना गलत होगा। हमारे बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। विकेट जल्दी गिरने से दबाव बनता गया। उन्होंने कहा कि जैक्स कैलिस और हाशिम अमला ने पहले ही दिन से दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद डेल स्टेन ने कहर बरपाती गेंदबाजी की। हम खेल के हर विभाग में उन्नीस साबित हुए।
धोनी ने कहा कि दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी करते समय उनका पहला लक्ष्य फालोआन बचाना था लेकिन दोनों के आउट होने के बाद यह उम्मीदें धूमिल पड़ गई। उन्होंने कहा कि सचिन के आउट होने के बाद फालोआन बचाने की उम्मीदें धूमिल हो गई। पुछल्ले बल्लेबाजों ने कुछ कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डेल ने जो प्रदर्शन किया, वह पिछले कुछ साल में किसी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। धोनी ने कहा कि उनकी टीम भले ही बैकफुट पर आ गई हो लेकिन कोलकाता में दूसरा और आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर कराएगी।
विजयी कप्तान स्मिथ ने कहा कि अमला, कैलिस और डेल ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैं श्रेय पूरी टीम को देना चाहूंगा। हमें टीम प्रयासों के दम पर जीत मिली। पिछले दो सप्ताह हमारे लिए काफी जज्बाती रहे और खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर सभी के भरोसे को सही साबित किया। नाबाद 253 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट पर 558 रन का स्कोर देने वाले मैन ऑफ द मैच अमला ने इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। मैं क्रीज पर उतरा तब छह रन पर दो विकेट गिर चुके थे। दबाव जरूर था लेकिन मैंने तय कर लिया था कि पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी है।
कैलिस के साथ 340 रन की रिकार्ड साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे के पूरक की भूमिका निभा रहे थे। हमारा तालमेल अच्छा था और यही वजह है कि इतने रन जोड़ सके।

ई-मेल

लिखे (0)






