शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 12:01 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-02-10 04:17 PM
Last Updated:09-02-10 04:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

टवंटी 20 के खिलाड़ी के नाम से मशहूर यूसुफ पठान ने दलीप ट्राफी फाइनल में दोहरा शतक जमाकर अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया, लेकिन वह चाहते हैं कि लंबे प्रारूप में प्रदर्शन को देखते हुए उनके नाम से यह टी20 का टैग हटा लिया जाए।

टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले यूसुफ ने कहा कि मैं अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हूं। यह मेरा पहला दोहरा शतक था, मुझे इससे भी काफी खुशी हुई लेकिन सबसे बड़ी खुशी की बात इतिहास रचना है। बड़ौदा के इस आलराउंडर ने कहा कि निश्चित रूप से कैरियर की सबसे अच्छी पारी भी है क्योंकि पहली पारी में मैंने 108 और फिर दूसरी में दोहरा शतक जमाया लेकिन मैं इससे पहले भी प्रथम श्रेणी में 187 रन की पारी खेल चुका हूं जिसमें मैंने दस विकेट भी चटकाए थे, जो इससे पहले मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। अब उम्मीद लगाए हूं कि शायद मेरे नाम से टवंटी 20 टैग हट जाए।
 
पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्राफी के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ यूसुफ पठान के दोहरे शतक की बदौलत तीन विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था क्योंकि अब तक कोई भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई भी टीम 536 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत नहीं सकी है।

यूसुफ से यह पूछे जाने पर कि क्या यह पारी उनके नाम पर लगा टवंटी 20 टैग हटाने में मदद करेगी तो उन्होंने कहा कि पता नहीं, यह टी20 का टैग मेरे नाम पर क्यों लगा हुआ है। हम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादातर चार दिवसीय मैच ही खेलते हैं। इसमें हालांकि 50 ओवर और टी 20 मैच भी शामिल होते हैं, लेकिन रणजी, दलीप ट्राफी में हम लंबे प्रारूप का क्रिकेट ही खेलते हैं।
 
भारतीय टीम की ओर से यूसुफ ने अपना अंतिम वनडे मैच सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ 26 सितंबर, 2009 में खेला था। उन्होंने माना कि टीम इंडिया का हिस्सा होकर बाहर हो जाना काफी बुरा लगता है क्योंकि बाहर होने के बाद जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।

टीम में वापसी के बारे में इस आलराउंडर ने कहा कि टीम से बाहर होना काफी बुरा लगता है, लेकिन मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान लगाता हूं क्योंकि हमारा काम अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना है। वैसे टीम में एक एक स्थान के लिए काफी प्रतिस्पर्धा होती है क्योंकि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हमें प्रथम श्रेणी में देवधर ट्राफी खेलनी है और टवंटी 20 मैच भी होंगे। मैं अपने इसी शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°