वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
भारत पर भले ही पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है लेकिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को विश्वास है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को बचाने में सफल रहेगी।
भारत की पहली पारी में अपना 18वां टेस्ट शतक जड़ने वाले सहवाग ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में भी हमें फालोआन दिया गया था और हम मैच जीते थे। इस मैच में भी कुछ भी हो सकता है। सचिन तेंदुलकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह बहुत अनुभवी हैं। मुरली विजय भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। हमें मैच बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी में 325 रन से पिछड़ने वाले भारत ने दूसरी पारी में 66 रन के स्कोर पर सहवाग और गौतम गंभीर के विकेट गंवा दिए। उसे पारी की हार से बचने के लिए अब भी 259 रन चाहिए। सहवाग ने पहली पारी में 109 रन बनाए और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एस बद्रीनाथ (56) के साथ चौथे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की।
उन्होंने कहा कि हम सभी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाने के कारण निराश हैं। हमें कुछ और अच्छी साझेदारियां चाहिए थी लेकिन हमें डेल स्टेन को श्रेय देना चाहिए जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और मुरली विजय (पहली पारी में) का विकेट हासिल करने के लिए स्विंग का अच्छा इस्तेमाल किया। चाय के विश्राम के बाद जब गेंद बदली गई तो उन्हें अच्छा रिवर्स स्विंग मिला।
सहवाग ने कहा कि गेंद कुछ नरम पड़ गई थी और अंपायर दक्षिण अफ्रीका के आग्रह पर गेंद बदलने पर सहमत हो गए जिसके बाद स्टेन ने 3.4 ओवर में पांच विकेट उखाड़े। स्टेन ने इस पारी में 51 रन देकर पांच विकेट लिए। सहवाग का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका को जीत से वंचित करने के लिए रक्षात्मक रवैया अपनाने के बजाय रन बनाने पर भी ध्यान देना होगा।
सहवाग ने कहा कि हमारे पास अब भी अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्हें शाटस भी खेलने चाहिए क्योंकि रन भी मायने रखते हैं। हम अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे। सहवाग ने बद्रीनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसने घरेलू स्तर पर ढेर सारे रन बनाए हैं। मैंने उससे कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए और उसने अच्छा खेल दिखाया।

ई-मेल

लिखे (0)






