पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत को फालोआन देने का फैसला अपने गेंदबाजों के आश्वासन के बाद ही किया, जिन्होंने कहा था कि घरेलू टीम के बल्लेबाजों को समेटने के लिए अब भी उनके अंदर काफी दमखम मौजूद है। फार्म में चल रहे डेल स्टेन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट पर 558 रन पर घोषित करने के बाद भारतीय टीम पहली पारी में 233 रन पर सिमट गई, जिसमें स्टेन मुख्य विध्वंसक गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर सात विकेट चटकाए।
इस तेज गेंदबाज ने कहा कि गेंदबाज थके नहीं थे, इसलिए उन्होंने भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतारने का फैसला किया। स्टेन ने कहा कि भारत की पहली पारी के समाप्त होने के बाद हमारे सभी खिलाड़ी मैदान पर ही मिले। बल्लेबाजों ने हमसे कहा कि हम 300 से ज्यादा रन आगे हैं और क्या गेंदबाजों में 26-27 ओवर करने के लायक ऊर्जा बची है।
इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने आज अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद कहा कि हमने कहा कि हम अभी थके नहीं हैं। दूसरी पारी में दो विकेट चटकाना बढ़िया रहा। हमने उन्हें बता दिया था कि हमारे अंदर काफी ऊर्जा मौजूद है।
स्टेन ने कहा कि उनके साथी यहां की परिस्थितियों से सांमजास्य बिठा चुके हैं, जिससे उन्हें काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के विकेट के बारे में बात कर रहे थे। हम जल्द से जल्द खुद को हालातों के मुताबिक ढालना चाहते थे। हमने सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी की।
अपनी विध्वंस गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में स्टेन ने विनम्रता बरतते हुए कहा कि चाय के बाद गेंद बदलने से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि कभी-कभी आप अपनी जिदंगी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हो, लेकिन विकेट नहीं हासिल कर पाते। कभी कभार ऐसे भी दिन होते हैं जब आप गेंदबाजी करते हो और आपको विकेट मिल जाते हैं। यही क्रिकेट होता है।
स्टेन ने कहा कि गेंद की सीम खुल गई थी, इसलिए गेंद बदली गई। हमने चाय के बाद वापसी की और गेंद से हमें काफी मदद मिली। यह अच्छी बात थी और हमारे पक्ष में गई।

ई-मेल

लिखे (0)









