पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
सीनियर बल्लेबाज कामरान अकमल और सलमान बट को इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में होने वाले दो टवंटी 20 मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि शोएब मलिक टीम के कप्तान होंगे।
आस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों प्रारूपों में सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तानी टीम में बदलाव अपेक्षित थे। गेंद से छेड़खानी के आरोप में दो मैचों का प्रतिबंध झेल रहे टी20 कप्तान शाहिद अफरीदी की जगह मलिक को कप्तान बनाया गया है।
तेज गेंदबाज राव इफ्तिखार और मोहम्मद आसिफ भी टीम में नहीं है जिन्हें पिछली बार ड्रग के साथ पकड़े जाने के कारण संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हैरत की बात यह है कि इंतिखाब आलम टीम के कोच बरकरार रखे गए हैं जबकि पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एजाज अहमद बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।
पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है-
शोएब मलिक (कप्तान), इमरान नजीर, इमरान फरहत, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शाहिद अफरीदी, यासिर अराफात, अब्दुल रज्जाक, सरफराज अहमद, उमर गुल, मोहम्मद ताल्हा, फवद आलम, वहाब रियाज और सईद अजमल।

ई-मेल

लिखे (0)









