इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर जेमिमा ने पहचान-जताने की धुन में ट्विटर पर डाला पासपोर्ट
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रोस टेलर (76) की धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को दूसरे वनडे में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
टेलर ने 52 गेंदों पर पांच छक्के और छह चौके की मदद से 78 रन बनाकर 184 रन के आसान लक्ष्य को पाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कीवी कप्तान डेनियल विटोरी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पेसरों इयान बटलर और एंडी मैके की अगुआई में कीवी गेंदबाजों ने मात्र 46 पर विपक्षी टीम के छह विकेट निकालकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया।
इसके बाद सातवें विकेट के लिए नसीम इस्लाम (43) और विकेटकीपर मुशफकिर रहीम (86) के बीच शतकीय साझेदारी के कारण बांग्लादेश की टीम नाक बचा पाई। उसके छह बल्लेबाज तो दहाई अंक में भी नहीं पहुंच पाए। मुशफकिर और नसीम के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। न्यूजीलैंड की ओर से बटलर ने तीन और मैके ने दो विकेट झटके। डरेल टफी को एक विकेट मिला जबकि दो बांग्लादेशी बल्लेबाज रन आउट हुए।
जबाव में खेलने उतरी कीवी टीम को दूसरे ओवर में ही शुरुआती झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज बैंड्रन मैकुलम मात्र नौ रन के निजी योग पर शफीउल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पीटर इंग्राम (28) और मार्टिन गुप्तिल (32) ने पारी को संभाला। दसवें ओवर में 52 के कुल स्कोर पर गुप्तिल और 19वें ओवर में 100 के कुल स्कोर पर इंग्राम पवेलियन लौट गए।
इसके बाद टेलर और जेम्स फ्रैंकलिन की टीम ताबड़तोड़ शाट की बरसात करते हुए टीम को विजयी लक्ष्य तक ले गई। बांग्लादेश की ओर से शफीउल इस्लाम ने तीन और रउबल हुसैन ने दो विकेट लिए लेकिन इनकी पिटाई भी जमकर हुई। शफी ने सात ओवर में 49 और रउबल ने 9.3 ओवर में 68 रन लुटाए। टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ई-मेल

लिखे (0)






