सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
गुजराती मूल के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने रविवार को कहा कि भारतीय सरजमीं पर दोहरा शतक जमाने का उनके लिए खास महत्व है।
अमला के दादा गुजरात के रहने वाले थे लेकिन बाद में वह दक्षिण अफ्रीका जाकर बस गए थे। वह दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह बनाने वाले भारतीय मूल के पहले क्रिकेटर हैं और रविवार को नाबाद 253 रन बनाकर उन्होंने अपने क्रिकेट कौशल का शानदार नमूना पेश किया। अमला ने कहा कि भारतीय सरजमीं पर दोहरा शतक जमाना बहुत खास और यादगार रहा। मैं वास्तव में शुक्रगुजार हूं कि मुझे इसका मौका मिला। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इससे टीम अच्छी स्थिति में पहुंची।
इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि जैक्स कालिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 340 रन की लंबी साझेदारी के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि मैं अधिक भाग्यशाली रहा क्योंकि मुझे दोनों छोर से सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैं संतुष्ट हूं। मैं हमेशा लंबी से लंबी पारी खेलना चाहता था। भाग्य मेरे साथ रहा जो मुझे जीवनदान भी मिला लेकिन जब आप खासकर दोहरा शतक बनाते हो तो ऐसा होता है। पारी में काफी मुश्किलें आई विशेषकर रिवर्स स्विंग। अमित मिश्रा ने काफी छकाया लेकिन आगे बढ़ने के लिए आप पीछे मुड़कर नहीं देखते।
विकेट के बारे में अमला ने कहा कि इसमें कल की तुलना में थोड़ा अधिक टर्न मिल रहा था और इसमें क्रीज पर उतरते ही शाटस खेलना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि इसमें अधिक टर्न और उछाल थी और यह स्पिनरों के लिए मददगार था। जब मैं और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी कर रहे थे तब बीच में हम तेजी से रन नहीं बना पाए क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए उतरते ही तेजी से रन बनाना आसान नहीं था।
अमला ने कहा कि यही मार्क बाउचर के साथ हुआ जिन्होंने जमने के लिए थोड़ा समय लिया। हम भी चाहते थे कि स्कोरिंग रेट बढ़े लेकिन मुझे नहीं लगता कि पिच में यह संभव था।
सीनियर बल्लेबाज कालिस ने अमला की जमकर तारीफ की जिनका मानना है कि भारत के 2008 के दौरे की तुलना में में इस बल्लेबाज में काफी सुधार आया है। अमला ने तब तीन मैच में 307 रन बनाए थे। कालिस ने कहा कि भारत के पिछले दौरे के बाद उसकी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है। वह हमारी लाइन अप के मुख्य बल्लेबाजों में से एक है। उसके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है और उसके शांतचित का सभी खिलाड़ियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जिस तरह से उसने अपनी बल्लेबाजी को आगे बढ़ाया वह लाजवाब है।

ई-मेल

लिखे (0)






