प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
मिडिलसेक्स गर्मियों में होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ करार करने को लेकर बेकरार है।
रिकॉर्ड्स के शहंशाह सचिन तेंदुलकर के साथ करार न कर पाने के बाद इंग्लिश क्रिकेट काउंटी मिडिलसेक्स गर्मियों में होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ करार करने को लेकर बेकरार है।
सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को लंबा खींचने के लिए मिडिलसेक्स के साथ करार करने से इंकार कर दिया था। मिडिलसेक्स के क्रिकेट निदेशक एवं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंगस फ्रेजर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है कि उनकी टीम युवराज को अपने साथ जोडने के लिए उनसे लगातार संपर्क में है।
अगर युवराज मिडिलसेक्स से जुडते हैं तो वह टीम की ओर से खेलने वाले दूसरे विदेशी खिलाडी होंगे। इंग्लिश काउंटी ने पहले ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के साथ करार कर लिया है।
फ्रेजर ने कहा कि अब तक की बातचीत सकारात्मक रही है और संभव है कि युवराज टी-20 टूर्नामेंट में टीम की ओर से खेलें। फ्रेजर के दावे के बावजूद इस बात की संभावना कम ही है कि युवराज मिडिलसेक्स की ओर से खेलें। इंग्लैंड में टी-20 टूर्नामेंट एक जून से 18 जुलाई तक होगा और खिताबी मुकाबला अगस्त में खेला जाएगा जबकि संभवत भारत को उसी दौरान श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ एक ट्रायएंगुलर सीरीज में भाग लेना है।
यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी के घोषित कार्यक्रम में नहीं है लेकिन श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड इसके आयोजन के लिए प्रयास कर रहा है और बीसीसीआई एवं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के साथ बातचीत में लगा हुआ है।
मिडिलसेक्स की टीम इंग्लैंड की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट की विजेता टीम है। उन्होंने फाइनल में गत वर्ष ससेक्स को हराकर खिताब जीता था लेकिन गत वर्ष चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था। टीम अंतिम चार में पहुंचनें में नाकाम रही थी।

ई-मेल

लिखे (0)






