भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को अमेरिका का नेशनल साइंस पुरस्कार विश्व कप बेहद सफल रहा: एफआईएच
अल इतिहाद ने ईस्ट बंगाल को मात दी
चोटों के बावजूद हमारे पास कई विकल्प: संगकारा
सीबीआई ने किया लालू का समर्थन, बिहार सरकार का विरोध सुकना भूमि घोटाले में सेनाधिकारी रथ को अंतरिम राहत नहीं अभी और बढ़ सकती हैं पेट्रोल, डीजल की कीमतें सोनिया गांधी का महिमामंडन तेज, भारतरत्न देने की मांग भारतीयों पर हमलों के मद्देनजर आस्ट्रेलियाई कानून में संशोधन राष्ट्रमंडल दल प्रमुखों ने कहा 'आल इज वेल'
दक्षिण अफ्रीका की तूफानी गेंदबाजों के खिलाफ चोटी के बल्लेबाजों को गंवाने के बाद अभिषेक नायर (100) और शिखर धवन (70) ने सातवें विकेट के लिए 181 रन जोड़कर दो दिवयीय अभ्यास मैच के पहले दिन बोर्ड अध्यक्ष एकादश की पारी को जल्द सिमटने से बचाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्थानीय टीम ने एक समय 56 रन पर चार और फिर 114 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन नायर और धवन के अलावा मनीष पांडे (43) की उपयोगी पारियों की मदद से टीम ने 318 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर मार्क बाउचर को छोड़कर अपने सभी खिलाड़ियों को गेंदबाजी का मौका दिया जिसमें मोर्ने मोर्कल (24 रन पर तीन विकेट) और वेन पर्नेल (66 रन पर तीन विकेट) सबसे अधिक प्रभावी रहे।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप तक बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान स्मिथ 30 जबकि एश्वेल प्रिंस 13 रन बनाकर खेल रहे थे।
बोर्ड अध्यक्ष के कप्तान रोहित शर्मा से पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ जब दोनों सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और अभिनव मुकुंद आठ-आठ रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। पर्नेल ने इसके बाद रोहित (20) और अजिंक्य रहाणे को लगातार ओवरों में पवेलियन भेजकर टीम का स्कोर चार विकेट पर 56 रन कर दिया।
इन झटकों का मनीष पांडे पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्हें मोर्कल ने आउट किया। मनीष ने 43 गेंद की अपनी पारी में सिर्फ 42 गेंद का सामना किया और पांच चौके और दो छक्के जड़े। चेतेश्वर पुजारा (17) के पास सबको प्रभावित करने को बेहतरीन मौका था लेकिन सौराष्ट्र की यह रन मशीन जोहान बोथा का शिकार बन गया।
यहीं से नायर और धवन ने शतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा। इन दोनों ने लगभग 40 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को विकेट से महरूम रखा और पारी को संवारा। नायर ने कुछ आकर्षक शाट लगाये जबकि धवन ने विकेटों के बीच तेज दौड़ को तरजीह दी। स्मिथ दोनों स्पिनरों बोथा और पाल हैरिस से लंबे स्पैल में गेंदबाजी कराई और खुद भी तीन ओवर किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
यह जोड़ी 69वें ओवर में टूटी जब धवन 120 गेंद में 10 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए। नायर अपना शतक पूरा करने के बाद आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्होंने 140 गेंद की अपनी पारी में 16 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

ई-मेल

लिखे (0)






