सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और एस श्रीसंत की कमी से निपटने के संसाधन हैं।
नागपुर में रविवार से शुरू हो रही दो मैचों की सीरीज के बारे में हरभजन ने कहा कि इस चोटिल तिकड़ी का टीम के साथ होना अच्छा रहता लेकिन टीम फिर भी ग्रीम स्मिथ की टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इस स्पिनर ने कहा कि बेशक उनका टीम के साथ होना अच्छा रहता लेकिन हमें जो भी खिलाड़ी मिले हैं वे अच्छे हैं और रणजी सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद करते हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
द्रविड़ के जबड़े में चोट लगी है जबकि युवराज की कलाई में चोट है। एस श्रीसंत की मांसपेशियों में खिंचाव है। इन तीनों को यह चोटें हाल में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में लगी थी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने घोषणा की कि कि उनकी टीम भारत ने नंबर एक का ताज दोबारा हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और हरभजन का भी मानना है कि दुनिया की चोटी की दो टीमों के बीच करीबी टक्कर होगी।
हरभजन ने कहा कि समय ही बताएगा कि कौन सी टीम बाजी मारेगी। हम प्रत्येक विरोधी का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन हम अगर अपनी क्षमता के मुताबिक खेलते हैं तो किसी को भी हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक जब चोटी की दो टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं तो कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। आपको स्वीकार करना होगा कि दक्षिण अफ्रीका काफी अच्छी टीम है लेकिन अगर हम अपनी क्षमता कि मुताबिक खेलते हैं तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं फिर चाहे वह दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया या कोई अन्य टीम हो। यह हमारा सबसे मजबूत पक्ष है।

ई-मेल

लिखे (0)






