शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 00:30 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
पोटिंग ने वाका प्रकरण की निंदा की
पर्थ, एजेंसी
First Published:02-02-10 05:48 PM
Last Updated:02-02-10 05:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को वाका मैदान पर खेले गए पांचवें एवं अंतिम वनडे के दौरान मेहमान टीम के ओपनर खालिद लतीफ के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अगर उनके किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा हुआ होता तो वह अपनी टीम को मैदान से बाहर ले जाते।

पोंटिंग ने कहा कि अगर मैं उस समय फील्डिंग टीम का कप्तान होता तो अपने सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाकर इस संबंध में बात करता। सौभाग्य की बात है कि हम उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं सिर्फ आशा ही कर सकता हूं कि मुझे भविष्य में ऐसी घटना देखने को नहीं मिलेगी।

लतीफ जब सीमारेखा के नजदीक क्षेत्ररक्षण कर रहे थे तभी एक दर्शक ने मैदान में घुसकर उन्हें पीछे से पकड़ लिया। बाद में सुरक्षाकर्मी उस दर्शक को बाहर ले गए। इस घटना के बाद मैदान में तैनात सुरक्षाकर्मियों की काफी किरकरी हुई। पोंटिंग ने कहा कि मैदान में घुसने वाले दर्शक को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि इस घटना की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि मैदान में घुसने वाले दर्शक को कड़ी सजा देकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को हतोत्साहित किया जा सके। दर्शकों का इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

आस्ट्रेलियाई दर्शक पर हमला करने की नीयत से मैदान में घुसने का आरोप लगाया गया है और उसे अब फरवरी को अदालत में पेश होना है। उसके ताउम्र वाका में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और साथ ही उस पर 500 डालर का जुर्माना भी किया गया है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ (एसीए) के प्रमुख पाल मार्श ने पोंटिंग के बयान का समर्थन करते हुए सरकार से स्टेडियमों में सुरक्षा चाकचौबंद करने का अनुरोध किया है। मार्श ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक घटना थी। वाका को स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात कंपनी की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी अन्य देश में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करते और अपने देश में भी यही उम्मीद करते हैं। यह आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक शर्मनाक वाकया है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:36 AM
  : 18:27 PM
  : 34%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.5°