पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब
मध्यक्रम के कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भारत के स्पिन विभाग को लेकर चिंतित हैं और उन्हें भविष्य के लिए देश में कोई अच्छा स्पिनर नहीं दिख रहा है।
लक्ष्मण ने कहा कि जो स्पिनर पहले ही भारतीय टीम में पदार्पण कर चुके हैं यदि उन्हें छोड़ दिया जाए तो घरेलू क्रिकेट में स्पिन विभाग सूना है जो कि टीम के लिए चिंता का विषय है। लक्ष्मण ने कहा कि अभी जो स्पिनर खेल रहे हैं उनको छोड़कर भारतीय क्रिकेट टीम अच्छे स्पिनरों की तलाश के लिए जूझ रही है। जहां तक स्पिनरों का सवाल है तो आप देखोगे कि भारत के पास बेंच स्ट्रेंथ नहीं है, इसलिए यदि गेंदबाजी विभाग की बात की जाती है तो घरेलू क्रिकेट का स्तर कुछ गिरा है।
लक्ष्मण ने कहा कि मैं जो भी गेंदबाज देख रहा हूं उनसे वास्तव में मैं खुश नहीं हूं। मुझे लगता है कि अच्छे गेंदबाज विशेषकर स्पिनर भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय होंगे। इसके विपरीत लक्ष्मण को लगता है कि बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से सुरेश रैना और रोहित शर्मा का भविष्य उज्ज्वल बताया तथा उन्हें अंबाती रायुडु में काफी संभावनाएं लगती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि रोहित और रैना बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। हैदराबाद के अंबाती रायुडु में भी बहुत संभावनाएं हैं। यह अच्छा है कि आईसीएल में खेलने के बाद उसने वापसी की है। यदि वह अपनी क्षमता से खेलता है तो शीर्ष स्तर पर पहुंच सकता है। राहुल द्रविड़ ने भी बताया कि बेंगलूर के कुछ खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं। इसलिए जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
टवंटी 20 की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद लक्ष्मण ने कहा कि अब भी सभी क्रिकेटर जिनमें युवा भी शामिल हैं, टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्रिकेटरों के लिए टेस्ट क्रिकेट अब भी सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप है। टेस्ट मैच कम खेले जा रहे हैं लेकिन सभी क्रिकेटर जिनमें वर्तमान पीढ़ी के खिलाड़ी भी शामिल हैं, अधिक टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। सभी जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट से ही खिलाड़ी के जज्बे, कौशल और संयम का पता चलता है।
लक्ष्मण ने कहा कि टवंटी 20 और वनडे क्रिकेट में वे कितने भी रन क्यों नहीं बनाएं, प्रत्येक को लगता है कि टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही इस खेल में उनके लिए खास स्थान होगा। लक्ष्मण को लगता है कि टवंटी 20 से टेस्ट की बजाय वनडे क्रिकेट को खतरा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है वनडे क्रिकेट खतरे में होगा क्योंकि लोग अच्छी क्रिकेट देखना चाहते हैं। पांच दिन में वे देखते हैं कि कुछ अच्छे खिलाड़ी एक दूसरे से खेलते हैं इसलिए टेस्ट क्रिकेट बना रहेगा लेकिन टवंटी 20 के आने से वनडे क्रिकेट पर दबाव रहेगा।

ई-मेल

लिखे (0)









