सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सोमवार को कहा कि भारत आगामी टेस्ट सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार रहेगा लेकिन उनकी टीम में भारतीय टीम को शीर्ष से हटाकर दुनिया में नंबर एक बनने का माद्दा है।
स्मिथ ने यहां पहुंचने के बाद पहली बार पत्रकारों से कहा कि भारत को भारत में हराना हमेशा मुश्किल रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे नौ साल के कैरियर में मैंने भारत को हमेशा मजबूत प्रतिद्वंद्वी पाया। इसलिए वे निश्चित तौर पर जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन हमने भी उपमहाद्वीप में पहले अच्छा प्रदर्शन किया है और अच्छी क्रिकेट खेलकर उन्हें हराने की कोशिश करेंगे।
स्मिथ ने कहा कि हम पिछले दो साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आशा है कि इस सीरीज में हमारे खिलाड़ियों में इसका आत्मविश्वास दिखेगा। भारत अभी नंबर एक टेस्ट टीम है लेकिन हमें आशा है कि हम इस सीरीज में इस पोजीशन से हटाने में सफल रहेंगे। स्मिथ ने कहा कि उनके खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं। यहां की परिस्थितियां आसान नहीं होगी। यहां कम उछाल होगी और पिच से टर्न व रिवर्स स्विंग मिलेगा लेकिन हमारे पास बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और यह अच्छी चुनौती होगी।
स्पिन भारत की मजबूती रही है लेकिन स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम भी धीमी गति की गेंदबाजी में अधिक पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास भी जेपी डुमिनी और पाल हैरिस के रूप में अच्छा स्पिन आक्रमण है। खिलाड़ी पिछले कुछ समय से साथ में हैं और परिणाम से उनकी सकारात्मक सोच का पता चलता है। हम जानते है कि भारत में अधिकतर टीमों को सीरीज में जीत नहीं मिली है और यह हमारे लिए बेहतरीन मौका है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम मंगलवार से यहां बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी और स्मिथ ने कहा कि इससे उनकी टीम को भारतीय परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। स्मिथ ने कहा कि हम सीरीज में खेलने को लेकर उत्साहित हैं और हमारे पास पांच दिन बचे हैं। दो दिवसीय मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमें परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। पहला टेस्ट मैच नागपुर में छह फरवरी से जबकि दूसरा कोलकाता में 14 फरवरी से खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 21 फरवरी से जयपुर में शुरू होगी।

ई-मेल

लिखे (0)






