'भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान' भारत और रूस में परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता आईपीएल-3 का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल थ्री की हुई रंगारंग शुरुआत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा में होगी तीन माह की देरी महिला सैन्य अधिकारियों को मिले स्थायी कमीशनः कोर्ट विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी करने की कोशिश कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ दौरे की शुरूआत बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ मंगलवार को दो वसीय अभ्यास मैच से करेगी।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले होने वाले अभ्यास मैच में मुंबई के रोहित शर्मा बोर्ड अध्यक्ष टीम की अगुवाई करेंगे और दक्षिण अफ्रीका की टीम बढ़िया अभ्यास कर सीरीज 2-0 से जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को हटाने का प्रयास करेगी। हालांकि अगर सीरीज का परिणाम 1-0 रहता है तो भी दोनों टीमें 123 रेटिंग अंक से बराबरी पर होंगी।
विदर्भ क्रिकेट संघ के स्टेडियम में छह फरवरी से पहला टेस्ट शुरू होगा, जिसके बाद 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में दूसरा टेस्ट आयोजित होगा। दूसरी रैंकिंग पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की टीम को हाल में कुछ विवादों का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके कोच मिकी आर्थर ने क्रिकेट बोर्ड से मतभेद होने के बाद पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया।
फिर घरेलू सीरीज में इंग्लैंड से 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पूर्व आलराउंडर माइक प्रोक्टर की अगुवाई वाली पूरी चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था। कप्तान ग्रीम स्मिथ हालांकि इन विवादों को पीछे छोड़कर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।
पूर्व क्रिकेटर कोरी वान जाइल को भारतीय दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया, जिसमें टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। टेस्ट टीम में शामिल हो चुके तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन, मनप्रीत गोनी, शिखर धवन भी इस मैच में अपनी काबिलियत साबित करने उतरेंगे। रोहित और पीयूष चावला के पास भी अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करने का मौका होगा।
टीमें इस प्रकार हैं-
दक्षिण अफ्रीका: ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, एशवेल प्रिंस, एबी डिविलियर्स, जैक्स कालिस, जीन पाल डुमिनी, एलविरो पीटरसन, मार्क बाउचर, पाल हैरिस, जान बोथा, रेयान मैकलारेन, मोर्ने मोर्कल, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवाबो सोतसोबे।
अध्यक्ष एकादश: रोहित शर्मा (कप्तान), अभिनव मुकुंद, पार्थिव पटेल, अंजिक्या रहाणे, मनीष पांडे, चेतेश्वर पुजारा, अभिषेक नायर, पीयूष चावला, आर अश्विन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, शिखर धवन, उमेश यादव और मनप्रीत गोनी।

ई-मेल

लिखे (0)






