लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
आस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आस्ट्रेलिया ने टेस्ट और वनडे दोनों सीरीजों में क्रमशः 3-0 और 5-0 से पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया था। इकबाल ने अंतिम वनडे में टीम को मिली हार के तुरंत बाद इस्तीफे का ऐलान किया। इकबाल ने कहा कि हमने यह टीम बनाई। यह सर्वश्रेष्ठ संभव टीम थी लेकिन वाकई इसका प्रदर्शन बहुत खराब रहा। मेरे पास दो ही विकल्प रह गए या तो मैं इसके कारणों की पड़ताल करूं या फिर पद छोड़ दूं। प्रदर्शन का पोस्टमार्टम तो हर कोई कर सकता है लेकिन यह मेरी नैतिक जिममेदारी है।
पांचवे वनडे में हार के बाद कासिम ने कहा कि इस शर्मनाक प्रदर्शन से मैं आहत और वाकई परेशान हूं, इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं। स्पष्टतया टीम को गहन सर्जरी की जरूरत है। इकबाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले लगातार तीसरे मुख्य चयनकर्ता हैं। आस्ट्रेलिया दौरे पर कई मुद्दों को लेकर उनके कप्तान मोहम्मद यूसुफ के साथ मतभेद भी रहे।
पिछले काफी समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खराब चल रहा है और आस्ट्रेलिया में भद्द पिटने के बाद इसमें बड़े बदलाव की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। ऐसी भी खबरें आई हैं कि यूसुफ को विश्राम पर जाने की सलाह दी जा रही है।

ई-मेल

लिखे (0)






