वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
एक रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधामंत्री जान हावर्ड का आईसीसी उपाध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार हुआ जो पद भारत के शरद पवार के जून में क्रिकेट की संचालन संस्था का प्रमुख बनने के बाद खाली हो जाएगा।
इस पद के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक उम्मीदवार का नाम तय करने में विफल रहने के बाद हावर्ड सात सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए। जून में पवार के डेविड मोर्गन की जगह आईसीसी प्रमुख बनने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक सीए और एनजेडसी अधिकारियों के बीच गुरुवार को न्यूजीलैंड में बैठक हुई।
समाचार पत्र के अनुसार, सात सदस्यीय समिति, जिसमें तीन आस्ट्रेलियाई, तीन न्यूजीलैंड के और एक स्वतंत्र आस्ट्रेलियाई सदस्य रोड्रिक एडिंगटन शामिल है, ने हावर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष सर जान एंडरसन दोनों का इंटरव्यू लिया। उन्होंने कहा कि लेकिन समिति नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और शायद सफल उम्मीदवार तय करने के लिए वह दो हफ्ते और ले।
आईसीसी की रोटेशन नीति के मुताबिक इस बार उपाध्क्ष और फिर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पवार का उत्तराधिकारी चुनने की बारी आस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड की है।

ई-मेल

लिखे (0)






