शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 10:04 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो ब्रेट ली ने कहा कि जो कुछ हो रहा है वह पीड़ादायक है, लेकिन मैं यह नहीं मानता कि यह नस्ली हमले हैं।
संबंधित ख़बरे
भारतीयों पर हमलों से बहुत पीड़ा पहुंची: ब्रेट ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-01-10 03:23 PM
Last Updated:28-01-10 03:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

भारत को अपना दूसरा घर बताने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उनके देश में भारतीयों पर हो रहे हमलों को पीड़ादायक बताते हुए आशा जतायी कि सरकार जल्द ही इन पर काबू पाने में सफल रहेगी।

ली ने दिल्ली में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि जो कुछ हो रहा है वह पीड़ादायक है, लेकिन मैं यह नहीं मानता कि यह नस्ली हमले हैं। मुझे विश्वास है कि सरकार जल्द ही इस मसले को सुलझाने में सफल रहेगी। इस तूफानी गेंदबाज ने वादा किया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों का पहले की तरह तहेदिल से स्वागत होगा और वह अपने देशवासियों से भी इसके लिए अपील करेंगे।

ली ने कहा कि मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं और अब भी वही दोहरा रहा हूं कि ऑस्ट्रेलियाई जनता भारतीयों को बहुत चाहती है। हम किसी भी आयु वर्ग के भारतीयों का तहेदिल से स्वागत करते हैं। वह पढ़ने के लिए आएं या पर्यटक बनकर, हम खुले दिल से उन्हें स्वीकार करते हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ महीनों से भारतीयों विशेषकर छात्रों पर पर लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन ली ने कहा कि भारतीय लोगों को उनके देश में आने को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं भारतीयों से यह साफ कर देना चाहता हूं कि हम ऑस्ट्रेलियाई भारत देश से ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय छात्रों और भारतीय लोगों से भी प्यार करते हैं और उनका हमारे देश में स्वागत है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°