फोटो गैलरी

Hindi NewsPICS & VIDEOS: पंजाबी भंगड़े के बाद, हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट

PICS & VIDEOS: पंजाबी भंगड़े के बाद, हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट

'गौरी नाल' पे डांस के बाद हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली, युवराज सिंह की शादी के बाद एक बार फिर साथ में दिखे हैं। दोनो

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 11:31 AM

'गौरी नाल' पे डांस के बाद हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली, युवराज सिंह की शादी के बाद एक बार फिर साथ में दिखे हैं। दोनों स्टार तस्वीरों में एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते नजर आ रहे हैं। विराट ब्लैक सूट और अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

तस्वीरों पर लिखे कैप्शन के मुताबिक, दोनों की ये तस्वीरें मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की 51वें बर्थेड पार्टी से वापस आते हुए ली गईं। पार्टी के दौरान का वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स मीडिया को पोज देते दिख रहे हैं। ये सभी तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड/विराट के फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

इससे पहले दोनों का पंजाबी गाने पर भंगड़ा करते हुए वीडियो भी शेयर किया गया था। ये वीडियो युवराज की शादी के दौरान के फंक्शन का है। जिसमें विराट अनुष्का को पंजाबी गाने पर डांस मूव्स सिखा रहे हैं। 

 

A video posted by virushka (@virushka.kingdom) on

मनीष की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय, काजोल, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, सोफी चौधरी समेत कई हस्तियों शिरकत करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी में उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर भी पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय अपने अभिषेक के साथ पहुंची।

देखें, मनीष की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स की PICS

इस मौके पर सभी बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर मस्ती की और मनीष के साथ सेल्फी लेते भी दिखें। मनीष का 5 दिसंबर को 51वां जन्मदिन था। मनीष ने पार्टी से पहले 12 बजे रात 50 किलो का केक काटा था। मनीष के बर्थेडे की तस्वीरें उनके  Nephew पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्रम पर शेयर की थी। 

आगे की स्लाइड्स में विराट-अनुष्का की तस्वीरें-

PICS & VIDEOS: पंजाबी भंगड़े के बाद, हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट1 / 1

PICS & VIDEOS: पंजाबी भंगड़े के बाद, हाथो में हाथ लिए दिखे अनुष्का-विराट