फोटो गैलरी

Hindi Newsअफरीदी का '#sayno2war' ट्वीट, और वीरू ने कहा, 'The boys...'

अफरीदी का '#sayno2war' ट्वीट, और वीरू ने कहा, 'The boys...'

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी ने भारत के द्वारा PoK में गुरुवार को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अफरीदी ने #sayno2war का...

अफरीदी का '#sayno2war' ट्वीट, और वीरू ने कहा, 'The boys...'
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 11:32 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी ने भारत के द्वारा PoK में गुरुवार को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अफरीदी ने #sayno2war का इस्तेमाल किया और साथ ही पाकिस्तान का शांति प्रिय देश बताया। लोगों ने इस ट्वीट का जमकर मजाक बनाया है।

अफरीदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'पाकिस्तान शांति प्रिय देश है। हम युद्ध की बात क्यों करें जब मामला बातचीत से सुलझ सकता है। पाकिस्तान सभी से अच्छा रिश्ता चाहता है। जब दो पड़ोसी लड़ते हैं तो दोनों घरों पर इसका बुरा असर पड़ता है।'

अफरीदी की इस ट्वीट का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया, 'पाकिस्तान को शांति-प्रिय कहना सबसे बड़ा मजाक है।'

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय सेना को सलाम। The boys have played really well. Jai Hind. #SurgicalStrike'

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें