फोटो गैलरी

Hindi Newsबढ़ी कमाई: विराट-धौनी की सैलरी हुई 2 करोड़, इनको भी हुआ फायदा

बढ़ी कमाई: विराट-धौनी की सैलरी हुई 2 करोड़, इनको भी हुआ फायदा

बीसीसीआई ने आज भारत के 32 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सालाना रिटनेरशिप फीस दोगुनी कर दी है।जिसमें मौजूदा कैप्टन विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा 5 अन्य खिलाड़ी दो करोड़ रूपये...

बढ़ी कमाई: विराट-धौनी की सैलरी हुई 2 करोड़, इनको भी हुआ फायदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बीसीसीआई ने आज भारत के 32 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सालाना रिटनेरशिप फीस दोगुनी कर दी है।जिसमें मौजूदा कैप्टन विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा 5 अन्य खिलाड़ी दो करोड़ रूपये के ग्रेड ए में मौजूद हैं। 

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आज 'ग्रेड ए' खिलाड़ियों की घोषणा की जो अब 2 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त करेंगे। यह पहले 1 करोड़ रूपए थी जबकि 'ग्रेड बी' और 'ग्रेड सी' के क्रिकेटरों को 1करोड़ और 50 लाख रूपये मिलेंगे। 

 टेस्ट मैचों की फीस बढ़ाकर प्रत्येक मैच 15 लाख रूपये कर दी गई है जो पहले 7.50 लाख रूपए थी जबकि वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से खिलाड़ियों को6 लाख और 3 लाख रूपये मिलेंगे। 

सभी भुगतान एक अक्तूबर 2016 से प्रभावी होंगे। 
 

बीसीसीआई ग्रेड लिस्ट  

ए ग्रेड: महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और मुरली विजय हैं। 

ग्रेड बी: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह

ग्रेड सी : शिखर धवन, अम्बाती रायुडू, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आशीष नेहरा, केदार जाधव, युजवेंद्र चाहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मंदीप सिंह,  धवल कुलकर्णी, शरदुल ठाकुर, रिषभ पंत। 

हरभजन सिंह और गौतम गंभीर इस सूची में मौजूद नहीं हैं क्योंकि वे इस तारीख से पहले खेले थे जिसके बाद से अनुबंध प्रभावी होंगे। राष्ट्रीय चयन समिति के साथ सलाह मश्वरे के बाद ये फैसला किया गया। 

    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें