भाविक के इशारों पर थिरके हेजल व युवराज
शादी समारोह के लिए शहर के भाविक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह व हेजल कीथ को नृत्य का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी में संगीत समारोह में नवविवाहित जोड़ी कई गानों पर...
शादी समारोह के लिए शहर के भाविक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह व हेजल कीथ को नृत्य का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी में संगीत समारोह में नवविवाहित जोड़ी कई गानों पर थिरकी। इस कार्यक्रम के लिए नृत्य निदेशक फिरोज खान के सहायक के रूप में भाविक ने काम किया।
शादी समारोह के लिए पांच दिन पहले फिरोज खान व भाविक ने युवराज सिंह, हेजल कीथ, युवराज की मां, सहित कई रिश्तेदारों को भांगड़ा, सालसा, वेस्टर्न, बॉलीवुड स्टाइल नृत्य का प्रशिक्षण दिया। युवराज व हेजल ने काला चश्मा जचदा ऐ, कुड़ियानु डगले, बेबी को बेस पसंद है आदि गानों पर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई नामी क्रिकेटर मौजूद रहे।
‘युवराज सिंह जैसे महान क्रिकेटर को नृत्य की बारीकियां बताना उत्साहित करने वाला रहा। वह एक-एक स्टेप को करने के लिए कड़ी मेहनत की। परिवार के सदस्यों ने भी इस दौरान कई गानों पर नृत्य किया।’-भाविक शर्मा, नृतक, कोरियाग्राफर
मलयालम चैनल की नृत्य प्रतियोगिता में उपविजेता बने
सेक्टर-22 के भाविक शर्मा व सेक्टर-76 की जूही अरोड़ा ने एक मलयालम चैनल पर प्रसारित नृत्य प्रतियोगिता डी3 डी4 के उपविजेता बने। उपविजेता रहने पर दोनों नृतकों को 5 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में मिली है। इससे पहले भाविक डांस इंडिया डांस के टॉप 30 प्रतियोगियों में थे। वहीं जूही टॉप 10 में थीं। भाविक ने लंदन, मिस्र आदि देशों में भी डांस शो कर चुके हैं।
अगले साल इंडोनेशिया में होने वाले रियलिटी शो में भाग लेंगे
भाविक व जूही इंडोनेशिया में होने वाले एक रियलिटी शो में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। इसके साथ ही भाविक अभिनय में भी भाग्य आजमाना चाहते हैं। भाविक ने बताया कि फिल्मों में अभिनय के लिए भी प्रयास कर रहा हूं। अगले साल कई ऑडिनशन में भाग लेना है। सेक्टर-22 निवासी भाविक दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं।