फोटो गैलरी

Hindi NewsIPL में कौन कितने में बिका, जानिए

IPL में कौन कितने में बिका, जानिए

इंडियन प्रीमियर लीग 9 के लिए आज बेंगलुरु में 351 खिलाडि़यों की नीलामी चल रही है। आज की इस बोली में कई दिग्गजों की लॉटरी लगी तो कई दिग्गजों को किसी ने भाव भी नहीं दिया। इस साल के ऑक्शन में सबसे महंगे...

IPL में कौन कितने में बिका, जानिए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Feb 2016 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 9 के लिए आज बेंगलुरु में 351 खिलाडि़यों की नीलामी चल रही है। आज की इस बोली में कई दिग्गजों की लॉटरी लगी तो कई दिग्गजों को किसी ने भाव भी नहीं दिया। इस साल के ऑक्शन में सबसे महंगे ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन बिके हैं। उन्हें 9.5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है। वहीं दूसरे नंबर पर सात करोड़ के साथ भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मोरिस रहे। युवराज को सन राइजर्स ने खरीदा जबकि मोरिस पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने बोली अंतिम की।

युवराज को आधे भी नहीं मिले, मोरिस की लॉटरी

भारत के हरफनमौला और ऑलराउंडर युवराज सिंह को पिछले सीजन में 17 करोड़ मिले थे। जबकि इस सीजन में मात्र 7 करोड़ ही मिल पाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मोरिस की बात करें तो पिछले सीजन में इन्हें मात्र 1.4 करोड़ पर राजस्थान रॉयल्स ने लिया था। इस सीजन में इन्हें कई गुना फायदा हुआ अौर ये भी 7 करोड़ तक पा गए।

आप भी देखिए बिन्दुवार कैसे किसकी लगी बोली और किसका हुआ पत्ता साफः
 *दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को गुजरात लायन्स ने 2.3 करोड़ में खरीदा।
*युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा।
*आशीष नेहरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.5 करोड़ में खरीदा।
*ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरन फिंच पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*मार्टिन गप्टिल पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ में खरीदा।

*पुणे सुपर जायन्ट्स ने इशांत शर्मा को को 3.8 करोड़ में खरीदा।
*पुणे सुपर जायन्ट्स ने केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ में खरीदा।
*दक्षिण अफ्रीकी रिली रोसू पर बोली नहीं लगी।

*चेतेश्वर पुजारा पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*हाशिम आमला पर किसी ने नहीं लगाई बोली।

*माइकल हसी, महेला जयवर्धने, जॉर्ज बेली और एस.बद्रीनाथ पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*उस्मान ख्वाजा पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

*विकेटकीपर संजू सैमसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
*इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर को मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ में खरीदा।
*मुशफिकुर रहीम पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*ब्रैड हेडिन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा।
*ऑलराउंडर मनोज तिवारी को किसी ने नहीं खरीदा।
*ऑलराउंडर इरफान पठान को पुणे जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा।
*जेसन होल्डर, रवि बोपारा और तिलकरत्ने दिलशान को किसी ने नहीं खरीदा।
*दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मोरिस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 करोड़ में खरीदा।
*कोलिन मुनरो को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा।
*रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्टुअर्ट बिन्नी को 2 करोड़ में खरीदा।
*डेरन सैमी और थिसारा परेरा को किसी ने नहीं खरीदा।
*मिशेल मार्श को पुणे सुपर जायंट्स ने 4.8 करोड़ में खरीदा।
*धवल कुलकर्णी को गुजरात लायंस ने दो करोड़ में खरीदा।
*जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा।
*प्रवीण कुमार को गुजरात लायंस ने 3.5 करोड़ में खरीदा।
*टिम साउदी को मुंबई इंडियंस ने 2.5 करोड़ में खरीदा।
*गेंदबाज मोहित शर्मा को किंग्स XI पंजाब ने 6.5 करोड़ में खरीदा।

*अजंता मेंडिस, नेथन लायन, देवेंद्र बिशू और सुलेमान बेन नहीं बिक सके।
*जो बर्न्स, डेविड हस्सी, डेरन ब्रावो, एडम वोग्स, ओवेस शाह, एंड्रयू टाय को नहीं खरीदा गया।
*कारलोस ब्रेथवेट को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।

*मारकस स्टॉयनिस को किंग्स XI पंजाब ने 55 लाख में खरीदा।
*मुस्ताफिजुर रहमान को हैदराबाद सनराइजर्स ने 1.4 करोड़ में खरीदा।

*जयदेव उनादकट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.6 करोड़ में खरीदा।
*काइल एबट को किंग्स XI पंजाब ने 2.1 करोड़ में खरीदा।
*बरिंदर सरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा।
*अभिमन्यु मिथुन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा।

*आर.पी. सिंह को पुणे सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा।
*ट्राविस हेड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख में खरीदा।
*शॉन टेट, परविंदर अवाना, सौम्य सरकार को किसी ने नहीं खरीदा।
*सचिन बेबी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख में खरीदा।
*करुण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।
*पारस डोगरा को गुजरात लायंस ने 10 लाख में खरीदा है।
*इशान किशन को गुजरात लायंस ने 35 लाख में खरीदा।
*ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा।
*एकलव्य द्विवेदी को एक करोड़ में गुजरात लायंस ने खरीदा।
*अदित्य तारे को 1.2 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
*इकबाल अबदुल्लाह को 10 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
*दीपक हुड्डा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
*अंकित शर्मा को गुजरात लायंस ने 10 लाख में खरीदा।

*ऑलराउंडर पवन नेगी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा।
*रजत भाटिया को पुणे डायंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
*प्रदीप सांगवान को 20 लाख में गुजरात लायंस ने खरीदा।
*नाथू सिंह को मुंबई इंडियन्स ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
*ईश्वर पांडे को पुणे जायंट्स ने 20 लाख में खरीदा।
*अंकित राजपूत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा।
*प्रवीण तम्बे को 20 लाख में गुजरात लायंस ने खरीदा।

*शिविल कौशिक को गुजरात लायंस ने 10 लाख में खरीदा।
*सरबजीत लाड्डा को गुजरात लायंस ने 10 लाख में खरीदा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें