फोटो गैलरी

Hindi News52 साल बाद नायर ने बनाया क्रिकेट इतिहास का ये अनोखा रिकॉर्ड

52 साल बाद नायर ने बनाया क्रिकेट इतिहास का ये अनोखा रिकॉर्ड

चेन्नई में चल रहे 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे करूण नायर ने अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। अपने पहली सेंचुरी में ही तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज...

52 साल बाद नायर ने बनाया क्रिकेट इतिहास का ये अनोखा रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Dec 2016 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई में चल रहे 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे करूण नायर ने अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। अपने पहली सेंचुरी में ही तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि दुनिया में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने पहली ही सेंचुरी में तिहरा शतक लगाया है। नायर से पहले 1964 में ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिंप्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन बनाए थे। 52 साल साल ऐसा कारनामा करने वाले करूण नायर हैं।

इससे पहले दो भारतीयों ने दोहरा शतक लगाकर किया था यह कारनामा

19 फरवरी 1993 में मुंबई पिच पर इंग्लैंड के ही खिलाफ विनोद कांबली ने पहली सेंचुरी में ही दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। कांबली ने भी पहली ही पारी में 224 रन बनाए थे। विनोद कांबली से पहले 12 मार्च 1965 को दिलीप सरदेसाई ने मुंबई क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे।

इस पर वीरेंद्र सहवाग ने करूण नायर को अनोखे तरह से विश किया...

 

 

2006 के बाद हुआ ऐसा कारनामा

करूण नायर भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली ही सेंचुरी में तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। करूण नायर का हाइएस्ट स्कोर नाबाद 303 रन हो गया है। अप्रैल 2006 में अपने पहली ही सेंचुरी में ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर जेसन गिलेस्पी ने दोहरा शतक लगाया था। गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाए थे।

टॉप 3 में बनाई जगह

करूण नायर ने अपने पहली सेंचुरी की पारी में कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड बना लिए हैं जोकि सालों-साल याद किया जाता रहेगा। नायर अपने पहले शतक में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सबसे अधिक नाबाद 365 रन बनाने वाले वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज सर गैरी सॉबर्स हैं। उन्होंने यह कारनामा 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद 1964 में ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिंप्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर अरूण नायर ने नाबाद 303 रन बनाया।

INDvENG: नायर की ट्रिपल सेंचुरी के साथ 759/7 पर पारी घोषित,282 की लीड

सहवाग ने PHOTO के साथ पोंटिंग को ऐसे किया FUNNY बर्थडे विश!

स्टोक्स ने माना, कोहली ही नहीं और भी विराट हैं भारत के पास

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें