फोटो गैलरी

Hindi News'टर्बनेटर' हरभजन सिंह बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म

'टर्बनेटर' हरभजन सिंह बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना के बाद भज्जी भी 'डैडी क्लब' में शामिल हो गए हैं। गीता बसरा ने बुधवार (27 जुलाई) लंदन...

'टर्बनेटर' हरभजन सिंह बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Jul 2016 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना के बाद भज्जी भी 'डैडी क्लब' में शामिल हो गए हैं। गीता बसरा ने बुधवार (27 जुलाई) लंदन में बेटी को जन्म दिया।

सूत्रों की माने तो मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। गीता पिछले कुछ समय से लंदन में ही हैं और हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म भी वहीं हुई थी। भज्जी और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी।

गीता बसरा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। कुछ दिन पहले गीता ने अपने भाई के ग्रैजुएशन कॉनवोकेशन की फोटो सोशल मीडिया शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा था।

 

A photo posted by Geeta Basra (@geetabasra) on

 

A photo posted by Geeta Basra (@geetabasra) on

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें