फोटो गैलरी

Hindi Newsतलाक के बाद शेन वार्न को 11 बार हुआ प्यार

तलाक के बाद शेन वार्न को 11 बार हुआ प्यार

तलाक के बाद से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का अब तक इतनी महिलाओं से अफेयर हुआ है कि उनकी प्रेमिकाओं से क्रिकेट की पूरी टीम तैयार की जा सकती है। यह शायद सबसे ग्लैमरस क्रिकेट टीम...

तलाक के बाद शेन वार्न को 11 बार हुआ प्यार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jun 2016 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

तलाक के बाद से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का अब तक इतनी महिलाओं से अफेयर हुआ है कि उनकी प्रेमिकाओं से क्रिकेट की पूरी टीम तैयार की जा सकती है।

यह शायद सबसे ग्लैमरस क्रिकेट टीम होगी, जिसमें मॉडल, अभिनेत्री से लेकर कई छात्राएं शामिल हैं। शेन वार्न का 2005 में पूर्व पत्नी सिमोन कालाहन से तलाक हुआ था, तब से लेकर अब तक 11 से ज्यादा महिलाओं के साथ रोमांस की खबरें हैं।

लिज हर्ले से रोमांस
46 साल के वार्न का सबसे लंबा और चर्चिल अफेयर अभिनेत्री लिज हर्ले से चला। मुलाकात 2010 में हुई थी। पर 2013 में अलगाव हो गया। पूर्व प्रेमी ह्यूज ग्रांट से लिज की नजदीकियों को इसका कारण बताया गया।

बीस साल छोटी कैथरीन
लंदन में इस महीने कई बार वार्न और कैथरीन लांग को साथ देखा गया। कानून की छात्रा कैथरीन करीब बीस साल की हैं, जबकि वार्न 46 के।

प्ले ब्वाय मॉडल एमिली
दोनों की मुलाकात जुलाई 2014 में हुई थी।  वार्न एमिली और अपने तीन बच्चों के साथ यूरोप टूर पर गए। तीन महीने में यह रिश्ता टूट गया।

दो मॉडल से एक साथ अफेयर
मई 2006 में दो महिलाओं से प्रेम संबंध की खबरें आईं। इनमें से एक बोराली न्यूजीलैंड की मॉडल थी और एमा टीवी प्रेजेंटर।

इनसे भी रोमांस
33 साल की अमेरिकी सोसलाइट ब्राइनी एडल्स्टीन, मॉडल सिमोन टून, बिजनेस वूमेन मिशेल मोन, बुटीक में काम करने वाली एडले एंजेलेरी

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें