फोटो गैलरी

Hindi NewsINDvsAUS: पुजारा ने बनाया नया रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे

INDvsAUS: पुजारा ने बनाया नया रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रांची टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पुजारा ने धर्मशाल टेस्ट में भी अपना कमाल दिखाया और इस तरह वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन...

INDvsAUS: पुजारा ने बनाया नया रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रांची टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पुजारा ने धर्मशाल टेस्ट में भी अपना कमाल दिखाया और इस तरह वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं

गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा

एक सीजन में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पुजारा ने 1269 रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके गंभीर को भी पीछे छोड़ दिया है। गंभीर ने 2008-09 के सीजन में 16 पारियों में 1269 रन बनाए थे। वहीं पुजारा ने 1316 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

कुलदीप इफेक्ट: AUS के इस बल्लेबाज ने कहा-मुश्किल में पड़ गए थे हम

बता दें कि इस मामले में पुजारा अब दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग का नाम सबसे ऊपर है। पॉन्टिंग ने 2005-06 में 23 पारियों में 1483 रन बनाए थे। 

हालांकि इस सीजन में पुजारा ने चार शतक जड़े हैं। धर्मशाला में पुजारा ने टेस्ट करियर की 15वीं हाफ सेंचुरी बनाई, इसके अलावा वो शतक भी लगा चुके हैं। 

अश्विन वर्ल्ड रिकॉर्ड: रचा इतिहास, टक्कर में नहीं है कोई IND क्रिकेटर

इस मैच से पहले पुजारा ने अपने 47 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 51.95 की औसत से 3741 रन बनाए थे।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें