फोटो गैलरी

Hindi Newsजल्द ही ये 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कैप्टन कूल धौनी

जल्द ही ये 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कैप्टन कूल धौनी

23 दिसंबर 2004 को किसने ये सोचा था कि झारखंड से आया एक खिलाड़ी जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुआ, आगे चलकर दुनिया का सबसे सफल कप्तान बनेगा। कुछ ऐसे शुरू हुआ था कैप्टन कूल धौनी का सफर। कुछ समय...

जल्द ही ये 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कैप्टन कूल धौनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Jul 2016 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

23 दिसंबर 2004 को किसने ये सोचा था कि झारखंड से आया एक खिलाड़ी जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुआ, आगे चलकर दुनिया का सबसे सफल कप्तान बनेगा। कुछ ऐसे शुरू हुआ था कैप्टन कूल धौनी का सफर। कुछ समय बाद 2007 के वर्ल्ड टी20 के लिये धौनी को टीम की कप्तानी सौंप दी गई और बदले में धौनी ने कप भारत के नाम किया। उसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। हम एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो कप्तान धौनी आने वाले मैचों में तोड़ सकते हैं।

1. कप्तान के रूप में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच

अभी तक धौनी कप्तान के तौर पर भारत के लिए 324 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं- जिनमें 60 टेस्ट, 194 वनडे और 70 टी-20 मैच हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कुल 324 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल, दोनों रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धौनी ने अपने-अपने देशों के कप्तानों के रूप में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन धौनी सिर्फ एक और वनडे या टी20 मैच खेलकर पोंटिंग का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।   

कप्तान द्वारा खेले गये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच

  कप्तान     देश/टीम    मैच
  रिकी पोंटिंग    ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी वर्ल्ड XI   324
  एम एस धौनी   भारत      324
  स्टीफेंस प्लेमिंग   न्यूजीलैंड    303
  ग्रेम स्मिथ    दक्षिण अफ्रीका   286
  एलेन बॉर्डर    ऑस्ट्रेलिया      271
  अर्जुना राणातुंगा      श्रीलंका     249

2. सबसे ज्यादा नॉट-आउट रहे

महेंद्र सिंह धौनी अपनी 439 पारियों में 115 बार नाबाद रहे हैं। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुथैया मुर्लीधरण सबसे अधिक, 119 बार नाबाद रहे हैं। धौनी को ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिये ज्यादा नहीं, सिर्फ 5 और नाबाद पारियां चाहिये।    

  खिलाड़ी   देश/टीम      मैच    नॉटआउट 
  मुथैया मुर्लीधरण   श्रीलंका    495     119
  एम एस धौनी    भारत     439    115
  शॉन पोलॉक   दक्षिण अफ्रीका   423     113
  चामिंडा वास   श्रीलंका   439     108
  जेम्स एंडरसन   इंग्लैंड   329   104
  स्टीव वॉ    ऑस्ट्रेलिया   493   104

3. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्को का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धौनी ने भारत के कप्तान के तौर पर वनडे के 194 मैचों में 121 छक्के लगाये हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने 230 मैचों में 123 छक्के जड़े हैं, जो अभी तक किसी भी कप्तान द्वारा सर्वाधिक है। कप्तान धौनी अगले मैच में तीन छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं।  

कप्तान  देश/टीम मैच छक्के
रिकी पोंटिंग  ऑस्ट्रेलिया 230 123
एम एस धौनी भारत 194 121
सौरव गांगुली  भारत   147 115
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका  87  111
ब्रैंडन मैक्कलम   न्यूजीलैंड 62   82

4. बतौर कप्तान सर्वाधिक 50s

एम एस धौनी, बतौर कप्तान 194 मैचौं में 46 अर्धशतक जड़ चुके हैं। बतौर कप्तान सर्वाधिक अर्धशतकों की लिस्ट में वो दूसरे नम्बर पर हैं। लिस्ट में 51 अर्धशतकों के साथ रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं। इस तरह धौनी रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 6 अर्धशतक दूर हैं।

  कप्तान     देश/टीम   मैच 50s
  रिकी पोंटिंग   ऑस्ट्रेलिया   230    51
  एम एस धौनी   भारत   194    46
  स्टीफन फ्लेमिंग   न्यूजीलैंड    218    38
  अर्जुन राणातुंगा  श्रीलंका   193   37
  ग्रेम स्मिथ   दक्षिण अफ्रीका   150    37
  मोहम्मद अजहरुद्दीन     भारत   174   37

           
5. बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक पारियां खेलीं

एम एस धौनी ने बतौर भारतीय कप्तान 447 पारियां खेली हैं। लिस्ट में उनकी बराबरी पर हैं मार्क बाउचर, उन्होंने भी 447 पारियां खेली हैं। लिस्ट के टॉप पर हैं श्रीलंका के कुमार संगकारा। संगकारा ने बतौर श्रीलंकाई कप्तान 474 पारियां खेली हैं।

  विकेट कीपर      देश/टीम       पारियां  
  कुमार संगकारा    श्रीलंका      474
   मार्क बाउचर    दक्षिण अफ्रीका      447
  एम एस धौनी   भारत     447
  एडम गिलक्रिस्ट     ऑस्ट्रेलिया     424
  इयान हैली   ऑस्ट्रेलिया      302

                         
                        
             
                         
                            
                              

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें