फोटो गैलरी

Hindi Newsतो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!

भुवी और राहुल रणजी के लिए तैयार टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम म

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Nov 2016 10:22 AM

भुवी और राहुल रणजी के लिए तैयार

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी रविवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के मैचों में खेलने को तैयार हैं।

राहुल चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में खेल पाए थे और इसके बाद बाकी सीरीज से बाहर हो गए थे जबकि भुवनेश्वर दूसरे टेस्ट में चोटिल हुए थे। भुवनेश्वर ने रणजी में खेलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैसुरु में मुंबई के खिलाफ होने वाले रणजी मैच में वह उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेंगे। वहीं कर्नाटक के कोच जे अरुण कुमार ने कहा कि ग्रुप बी में राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राहुल टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!1 / 3

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!

तो क्या राहुल के IN होते ही गंभीर हो जाएंगे OUT

ओपनर राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। भुवनेश्वर ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। राहुल और भुवनेश्वर अगर रणजी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन मैचों के लिए इनके चुने जाने की संभावना बढ़ सकती है।

राहुल की वापसी से गंभीर की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है। गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी। टीम इंडिया में गंभीर की वापसी करीब 2 साल बाद हुई थी। राहुल की वापसी उनके लिए बाहर का रास्ता भी हो सकती है। 

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!2 / 3

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!

धवन भी खुद को करना चाहेंगे साबित

इनके अलावा सलामी बल्लेबाज दिल्ली के शिखर धवन 21 नवंबर से शुरू होने वाले मैच से रणजी में वापसी कर सकते हैं। शिखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक और 17 रन बनाए थे। इसके बाद अंगूठे में चोट के कारण वह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। शिखर धवन और के.एल. राहुल की वापसी से टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाजों में देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता है। इन दोनों की गैर मौजूदगी में मुरली विजय के साथ गौतम गंभीर पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!3 / 3

तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से OUT हो जाएंगे गंभीर!