फोटो गैलरी

Hindi News3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 04:24 PM

रांची के ऐतिहासिक टेस्ट को देखने के लिए तीसरे दिन सबसे अधिक भीड़ जुटी। शनिवार की छुट्टी और विराट कोहली के खेलने की खुशी दर्शकों को स्टेडियम तक खींचने में सफल रही। पहले सेशन में थोड़ी कम भीड़ दिखी थी, लेकिन दोपहर बाद स्टेडियम के सभी विंग में दर्शक थे। 15 हजार से अधिक लोगों ने मैच का मजा लिया। भारतीय पारी में चेतेश्वर पुजारा का शतक दर्शकों के लिए सबसे रोमांचित करने वाला पल रहा। भारी शोर मचाकर दर्शकों ने उनका अभिवादन किया।

भारतीय पारी की शुरुआत से ही दर्शकों की नजरें विराट के खेलने को लेकर संशय पर लगी थीं। लंच के बाद जैसे ही विराट कोहली पवेलियन से नीचे उतर रहे थे, उनके प्रशंसकों ने जोरदार शोर मचाकर उनका स्वागत किया। कोहली ने धीमी शुरुआत करते हुए पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन, महज 6 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। 

कोहली के आउट होने से जैसे स्टेडियम में निराशा छा गई। दर्शक खामोश हो गए। मालूम हो कि विराट कोहली को पहले दिन फिल्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। उसके बाद उन्होंने रांची में एमआरआई टेस्ट कराया था। हालांकि डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। इसी कारण वे दो दूसरे दिन भी मैदान में नहीं उतरे थे।

PICS: अनु के घर जगराता, INDIAN IDOL 9 के कंटेस्टेंट्स के साथ सचिन भी शामिल

आगे की स्लाइड में देखें विराट के साथ धौनी की भी कैसे बढ़ी डिमांड

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड1 / 3

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड

धौनी-विराट की जर्सी की बिक्री बढ़ी

भले ही रांची में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला, लेकिन उनके प्रशंसक पूरी तरह उनके रंग में रंगे नजर आए। रांची में सिर्फ धौनी-कोहली का शोर है। स्टेडियम के बाहर कोलकाता से आए वेंडर पिछले दो दिन से निराश हैं कि उनकी कमाई नहीं हो रही है, लेकिन तीसरे दिन धौनी-कोहली की जर्सी की डिमांड अचानक बढ़ गई। 

VIDEO: मैक्सी-स्मिथ ने खेलभावना को पहुंचाई चोट, विराट का उड़ाया मजाक

सात और 18 नंबर (धौनी-विराट नाम लिखा हुआ) जर्सी खूब बिकी। 100 से लेकर 300 तक की जर्सी वेंडरों ने बेची। युवा प्रशंसकों ने उत्साह के साथ खरीदी। अपने चहेते स्टार खिलाड़ी के अंदाज में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहे थे। कोलकाता से आए वेंडर मणिकांत ने बताया कि हालांकि बाजार ठंडा पड़ गया है, लेकिन आज कोहली और धौनी के नाम की टी-शर्ट की ठीक-ठीक बिक्री हुई।

RANCHI TEST: विराट के इस 'छक्के' पर FANS हो गए निराश

आगे की स्लाइड में देखें फैन्स कैसे बढ़ा रहें उत्साह

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड2 / 3

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड

खिलाडियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं सुधीर

स्टेडियम में क्रिकेट के बड़े फैन सुधीर कुमार भी खिलाडियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। बीच बीच में वे तिरंगा लहराते हुए दर्शकों के साथ खड़े होते हैं और उत्साह बढ़ाते हैं।

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड3 / 3

3rd Test: रांची टेस्ट में विराट के साथ धौनी की भी इस तरह बढ़ी डिमांड