फोटो गैलरी

Hindi Newsअस्पताल में भर्ती सिद्धू की हालत सामान्य

अस्पताल में भर्ती सिद्धू की हालत सामान्य

नस में खून का थक्का जमने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराये गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को की स्थिति समान्य बनी हुई है।   सिद्धू को डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) की समस्या हो गई...

अस्पताल में भर्ती सिद्धू की हालत सामान्य
एजेंसीWed, 07 Oct 2015 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नस में खून का थक्का जमने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराये गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को की स्थिति समान्य बनी हुई है।
 
सिद्धू को डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) की समस्या हो गई है जिस वजह से एक नस में खून के थक्के जमा होने से इसका बहाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह बीमारी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसका लक्षण सूजन और दर्द होना है जो अक्सर पांव में होता है।
  
51 वर्षीय सिद्धू को राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘‘बीमार हूं पर नॉट आउट हूं। यह एक घातक बीमारी है लेकिन मैं ईश्वर की कृपा से सब ठीक हो जाएगा। आप लोग दुआ कीजिए।’’
 
क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहने के बाद सिद्धू ने राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई सारे टेलीविजन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें