फोटो गैलरी

Hindi NewsB'DAY ब्वॉय विराट कोहली की पांच दमदार बातें...

B'DAY ब्वॉय विराट कोहली की पांच दमदार बातें...

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जितने फैन्स हैं उतने ही आलोचक भी। विराट अपनी आक्रामकता के लिए सुर्खियों में रहते हैं और उन्हें इससे कोई गुरेज भी नहीं...

B'DAY ब्वॉय विराट कोहली की पांच दमदार बातें...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 Nov 2015 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जितने फैन्स हैं उतने ही आलोचक भी। विराट अपनी आक्रामकता के लिए सुर्खियों में रहते हैं और उन्हें इससे कोई गुरेज भी नहीं है। विराट ने भारतीय क्रिकेट कुछ बेहतरीन पल दिए हैं। टीम इंडिया में उन्हें दूसरे सचिन तेंदुलकर का दर्जा भी मिल चुका है।

उनके जन्मदिन के मौके पर विराट के बारे में पांच दमदार बातें तो उन्हें एक कामयाब क्रिकेटर, आक्रामक कप्तान और पैशनेट ब्वॉयफ्रेंड बनाती हैं।

1- आक्रामकता विराट की ताकत- विराट जबसे क्रिकेट खेलना शुरू हुए हैं तब से उनके एटिट्यूड को लेकर तमाम बातें हुई। वो कई बार निगेटिव एटिट्यूड के चलते चर्चा में रहे हैं। विराट जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आए तो तमाम क्रिकेट पंडितों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अपनी आक्रामकता पर काबू रखना चाहिए। विराट ने खुद को तराशा। आक्रामकता कम किए बिना इसे अपनी कमजोरी से अपनी ताकत बना डाला।

2- लीडरशिप क्वालिटी- विराट कोहली 2014 अंत में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने थे। उस समय उनकी उम्र 26 साल थी। छोटी उम्र में टेस्ट कप्तानी संभालना आसान बात नहीं है। विराट ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 2008 में कप्तानी की थी और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया था। विराट में शुरू से लीडरशिप क्वालिटी दिखी है। महेंद्र सिंह धौनी के बाद उन्हें टी-20 और वनडे कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है।

3- 'बेफिक्र' प्यार करने वाले- विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच प्यार के चर्चे काफी समय से हैं। वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया हारी तो ट्विटर पर अनुष्का का जमकर मजाक उड़ाया गया। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का सिडनी पहुंची थीं। इसके बाद स्वदेश लौटने पर विराट अनुष्का का हाथ थामकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आए। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने मीडिया को जमकर लताड़ा भी। एक ओर जहां सेलेब्रिटीज अपना प्यार छुपाते फिरते हैं विराट ने खुलकर इसका इजहार किया है।

4- ताबड़तोड़ बल्लेबाज- विराट कोहली जब भी आलोचकों के निशाने पर होते हैं वो जवाब अपने बल्ले से देना पसंद करते हैं। उन्हें मुंह से बोलने से ज्यादा अपने बल्ले पर भरोसा होता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में खत्म हुई सीरीज इसका ताजा उदाहरण है। विराट वनडे में रन नहीं बना रहे थे और उन पर सवाल उठने लगे कि वो धौनी की कप्तानी में रन नहीं बनाना चाहते हैं। लेकिन चौथे वनडे में उनके बल्ले से उस समय सेंचुरी निकली जब भारत करो या मरो की स्थिति में था और 2-1 से सीरीज में पिछड़ रहा था।

5- गजब के एंटरटेनर- विराट कोहली जितने अच्छे बल्लेबाज हैं उतने ही अच्छे एंटरटेनर भी हैं। विराट को पब्लिक प्लैटफॉर्म पर डांस करते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने एक न्यूज चैनल के इवेंट पर 'गंगनम स्टाइल' पर जबरदस्त डांस किया था। इसके अलावा उनका स्टाइल भी युवाओं में खूब पसंद किया जाता है। विराट को अगर स्टाइल आइकॉन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें