गुरुवार, 23 मई, 2013 | 09:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दक्षिण अफ्रीका की ठोस शुरुआत
लीड्स, एजेंसी
First Published:03-08-12 03:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अलविरो पीटरसन (नाबाद 124) के चौथे टेस्ट शतक और कप्तान ग्रेम स्मिथ (52) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पांच विकेट पर 262 रन बनाकर ठोस शुरुआत की।
 
पीटरसन 266 गेंदों पर अपने नाबाद शतक में 16 चौके लगा चुके हैं। स्मिथ ने 93 गेंदों पर अर्धशतक में चार चौके लगाए जबकि ए बी डीविलियर्स ने 107 गेंदों में नौ चौकों के सहारे 47 रन बनाए। पीटरसन ने स्मिथ के साथ ओपनिंग साझेदारी में 120 रन जबकि डीविलियर्स के साथ चौथे विकेट के लिए 97 जोड़े।
 
दक्षिण अफ्रीका ने बीच के सत्र में 37 रन के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन पीटरसन और डीविलियर्स ने उसे वापसी का मौका दिया। हालांकि डीविलियर्स 254 रन के टीम स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए और इसके बाद नाइट वाचमैन डेल स्टेन भी बिना खाता खोले चलते बने। पीटरसन अब भी क्रीज में डटे हैं और जाक रुडोल्फ (नाबाद 01) उनका साथ दे रहे हैं।
 
पिछले मैच के तिहरे शतकधारी हाशिम अमला नौ रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि जाक कैलिस 19 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर एलेस्टेयर कुक को कैच थमा बैठे। टिम ब्रेस्नेन, स्टीवन फिन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने एक-एक विकेट लिया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°