29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
टीम इंडिया के सामने 252 रनों का लक्ष्य
कोलंबो, एजेंसी
First Published:31-07-12 10:12 AM
Last Updated:31-07-12 06:57 PM
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है।
श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 251 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही।
श्रीलंका की ओर से उपल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।
श्रीलंका का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। दिलशान को 42 रन के निजी योग पर अशोक डिंडा की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिंह धौनी ने विकेट के पीछे लपका। दिलशान ने सात चौके लगाए।
दिलशान के आउट होने के बाद थरंगा भी 51 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर धौनी के हाथों स्टंप आउट हो गए। थरंगा ने 73 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।
विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने 28 रनों का योगदान दिया। उन्हें मनोज तिवारी ने इरफान पठान के हाथों कैच कराया। चंडीमल ने लाहिरू थिरिमन्ने के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
इसके बाद कप्तान महेला जयवर्धने कुछ खास नहीं कर सके और वह तीन रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हो गए। श्रीलंका का पांचवां विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्हें 14 रन के निजी योग पर तिवारी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
जीवन मेंडिस कुछ खास नहीं कर सके और वह 17 रन के निजी योग पर तिवारी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तिवारी ने हरफनमौला थिसारा परेरा को दो रन के निजी योग पर सुरेश रैना के हाथों कैच करा दिया।
थिरिमन्ने के रूप में श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। थिरिमन्ने को अश्विन ने 47 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। रंगाना हेराथ (17) और लसिथ मलिंगा (15) नाबाद लौटे। भारत की ओर से तिवारी ने सर्वाधिक चार जबकि अश्विन ने दो वहीं डिंडा और सहवाग के खाते में एक-एक विकेट गया है।
सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। इस मैच में जीत के साथ सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। लेकिन हार की सूरत में पांचवां मैच निर्णायक होगा।
71

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
