शनिवार, 25 मई, 2013 | 03:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वेस्टइंडीज-ए ने भारत-ए को दी शिकस्त
सेंट जार्ज (ग्रेनाडा), एजेंसी
First Published:28-06-12 03:34 PM
Last Updated:28-06-12 03:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत-ए का कैरेबियाई देशों में खराब प्रदर्शन जारी है और उसे तीन अनाधिकृत वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज-ए के हाथों दो विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाज करने उतरी भारत-ए की टीम निर्धारित 50 ओवर में सिर्फ 190 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के कप्तान वीरासामी पेरमल ने चार विकेट चटकाए। भारत की ओर से आजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली।

घरेलू टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 158 रन था और ऐसा लग रहा था कि भारत-ए रोमांचक जीत दर्ज करने में सफल रहेगा लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों मैन ऑफ द मैच पेरमल (नाबाद 22) और निकिता मिलकर (नाबाद 12) ने नौवें विकेट के लिए 35 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

इससे पहले भारत को शिखर धवन (30) और रहाणे ने प्रभावी शुरुआत दिलाई। मनोज तिवारी (26) और जलज सक्सेना (22) ने भी उपयोगी पारियां खेली, लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°