उत्तर कोरिया... तीन दिन में किया पांच मिसाइलों का प्रक्षेपण रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज
दिलशान और संगकारा के शतक
गाले (श्रीलंका), एजेंसी
First Published:22-06-12 07:58 PM
तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा के जोरदार शतकों से श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के शुएआती दिन शुक्रवार को पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रहा। दिलशान ने 101 रन बनाए जो पिछले तीन साल में घरेलू सरजमीं पर उनका पहला शतक है।
संगकारा 111 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले श्रीलंका ने इन दोनों के शतकों की मदद से पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट पर 300 रन बनाए हैं।
स्टंप उखड़ने के समय संगकारा के साथ दूसरे छोर पर कप्तान माहेला जयवर्धने 55 रन बनाकर खेल रहे थे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अभी तक 113 रन जोड़े हैं।
दिलशान ने चाय के विश्राम से थोड़ा पहले बायें हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान की गेंद पर स्वीप शाट से चौका जड़कर अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। दिलशान का यह अगस्त 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में नाबाद 123 रन की पारी के बाद स्वदेश में पहला शतक है।
दिलशान शतक पूरा करने के तुरंत बाद आफ स्पिनर सईद अजमल की गेंद पर पगबाधा हो गए। इस सलामी बल्लेबाज ने थरंगा परानाविताना (24) के साथ पहले विकेट के लिए 63 और संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिये 124 रन की साझेदारी करके अच्छी नींव रखी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
