ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में माओवादियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई और वीसी शुक्ला घायल हो गए।माओवादियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके बेटे को अगवा किया: पुलिस सूत्र
कोलकाता के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा चेन्नई
कोलकाता, एजेंसी
First Published:13-05-12 04:01 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स के विजयी अभियान पर विराम लगने के बाद टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां दो बार की गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना करना है जो लगातार दो मैच जीतकर लय पकड़ चुकी है।
प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई की टीम को अपने अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दबाव की स्थिति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।
दूसरी तरफ चेन्नई के खिलाफ जीत कोलकाता को शीर्ष में पहुंचाने के अलावा प्ले ऑफ में भी उसकी जगह पक्की कर देगी। चेन्नई ने पिछले मैच में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराया है जबकि कोलकाता को मुंबई इंडियन्स के हाथों 27 रन की हार झेलनी पड़ी है।
बेन हिल्फेंहॉस ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई और 27 रन पर तीन विकेट चटकाकर लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच बने। दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल ने भी चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया जिससे दिल्ली की टीम 114 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को चेन्नई ने 28 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय लय में लौट आए हैं। पिछले नौ मैच में 134 रन बनाने वाले विजय ने शनिवार को 40 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। खराब फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना ने भी शनिवार को 20 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए।
टीम को कप्तान धौनी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो 12 पारियों में सिर्फ 235 रन बना पाए हैं। दूसरी तरफ कोलकाता की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। गेंदबाजों ने स्टंप से दूर गेंदबाजी की जिसका रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स की मुंबई की जोड़ी ने फायदा उठाया।
शाकिब अल हसन (27 रन पर एक विकेट) और सुनील नरेन (बिना विकेट के 28 रन) के अलावा अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। बेट्र ली ने 44 रन खर्च किए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। नरेन ने आईपीएल पांच में 10 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं जबकि सिर्फ 5.47 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं। शाकिब ने नाम चार मैचों में 10 विकेट दर्ज हैं।
जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो यह कप्तान गौतम गंभीर पर काफी निर्भर है और टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), श्रीकांत अनिरूद्ध, आर अश्विन, एस बद्रीनाथ, जॉर्ज बेली, डग बोलिंजर, डवेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, बेन हिल्फेन्हॉस, माइक हस्सी, रविंदर जडेजा, शादाब जकाती, जोगिंदर शर्मा, सूरज रणदीव, नुआन कुलाशेखरा, यो महेश, एल्बी मोर्कल, सुरेश रैना, रिद्धिमान साहा, स्कॉट स्टायरिस, सुदीप त्यागी, के वासुदेवदास, गणपति विग्नेश, मुरली विजय। कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), मनोज तिवारी, लक्ष्मीरतन शुक्ला, युसूफ पठान, रजत भाटिया, चिराग जानी, देवब्रत दास, इकबाल अब्दुल्ला, इरेश सक्सेना, जयदेव उनादकट, लक्ष्मीपति बालाजी, मानविंदर बिस्ला, प्रदीप सांगवान, संजू सैमसन, सरबजीत सिंह लडडा, मोहम्मद शमी अहमद, ब्रॉड हैडिन, जाक कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम, ईयोन मोर्गन, रियान टेन डोइशे, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, मर्चेंट डि लांगे।
प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई की टीम को अपने अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दबाव की स्थिति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।
दूसरी तरफ चेन्नई के खिलाफ जीत कोलकाता को शीर्ष में पहुंचाने के अलावा प्ले ऑफ में भी उसकी जगह पक्की कर देगी। चेन्नई ने पिछले मैच में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराया है जबकि कोलकाता को मुंबई इंडियन्स के हाथों 27 रन की हार झेलनी पड़ी है।
बेन हिल्फेंहॉस ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई और 27 रन पर तीन विकेट चटकाकर लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच बने। दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल ने भी चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया जिससे दिल्ली की टीम 114 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को चेन्नई ने 28 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
टीम को कप्तान धौनी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो 12 पारियों में सिर्फ 235 रन बना पाए हैं। दूसरी तरफ कोलकाता की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। गेंदबाजों ने स्टंप से दूर गेंदबाजी की जिसका रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स की मुंबई की जोड़ी ने फायदा उठाया।
शाकिब अल हसन (27 रन पर एक विकेट) और सुनील नरेन (बिना विकेट के 28 रन) के अलावा अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। बेट्र ली ने 44 रन खर्च किए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। नरेन ने आईपीएल पांच में 10 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं जबकि सिर्फ 5.47 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं। शाकिब ने नाम चार मैचों में 10 विकेट दर्ज हैं।
जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो यह कप्तान गौतम गंभीर पर काफी निर्भर है और टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), श्रीकांत अनिरूद्ध, आर अश्विन, एस बद्रीनाथ, जॉर्ज बेली, डग बोलिंजर, डवेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, बेन हिल्फेन्हॉस, माइक हस्सी, रविंदर जडेजा, शादाब जकाती, जोगिंदर शर्मा, सूरज रणदीव, नुआन कुलाशेखरा, यो महेश, एल्बी मोर्कल, सुरेश रैना, रिद्धिमान साहा, स्कॉट स्टायरिस, सुदीप त्यागी, के वासुदेवदास, गणपति विग्नेश, मुरली विजय। कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), मनोज तिवारी, लक्ष्मीरतन शुक्ला, युसूफ पठान, रजत भाटिया, चिराग जानी, देवब्रत दास, इकबाल अब्दुल्ला, इरेश सक्सेना, जयदेव उनादकट, लक्ष्मीपति बालाजी, मानविंदर बिस्ला, प्रदीप सांगवान, संजू सैमसन, सरबजीत सिंह लडडा, मोहम्मद शमी अहमद, ब्रॉड हैडिन, जाक कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम, ईयोन मोर्गन, रियान टेन डोइशे, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, मर्चेंट डि लांगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल