गुरुवार, 20 जून, 2013 | 03:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
बेंगलूर ने दर्ज की करिश्माई जीत
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:17-04-12 09:55 PM
Last Updated:17-04-12 11:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
क्रिस गेल की तूफानी पारी और एबी डिविलियर्स के आखिरी ओवर में करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आईपीएल के 21वें मैच में पुणे वारियर्स को छह विकेट से शिकस्त दे दी। बेंगलूर ने जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेल ने 48 गेंद पर 81 रन जमाए। डीविलयर्स ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली।

इससे पहले ओपनर रोबिन उथप्पा की अर्धशतकीय पारी तथा मर्लन सैमुअल्स और जेसी राइडर के उपयोगी योगदान से पुणे वारियर्स ने 182 रन का अच्छा स्कोर बनाया।

कर्नाटक के उथप्पा ने अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अपना असली रंग दिखाया तथा 45 गेंद पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में आए सैमुअल्स ने 20 गेंद पर 34 जबकि राइडर ने 22 गेंद पर 34 रन ठोके। आरसीबी की तरफ से आर विनयकुमार ने 34 रन देकर दो विकेट लिए।

उथप्पा और राइडर ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 63 रन जोड़कर सौरव गांगुली को निराश नहीं होने दिया जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उथप्पा ने दूसरे ओवर में ही तिलकरत्ने दिलशान की लगातार गेंद को छक्के और चौके लिए भेजा जबकि राइडर ने जहीर खान पर दो चौके जमाकर हाथ खोले।

जब मध्यम गति के गेंदबाज हर्शल पटेल को आजमाया गया तो राइडर ने उनका स्वागत छक्के और चौके से किया। कप्तान डेनियल विटोरी के पहले ओवर में भी दो चौके पड़े। पटेल हालांकि अपने अगले ओवर में राइडर को आउट करने में सफल रहे जिन्होंने गेंद हवा में लहराने से पहले अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°